लाइव न्यूज़ :

आप भी रखते हैं सोमवार का व्रत तो इन 8 बातों पर जरूर दें ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2018 09:00 IST

सोमवार के दिन यदि आप व्रत हैं तो अपने खाने में सफेद चीजों को जरुर शामिल करें।

Open in App

भगवान शिव की कृपा अगर किसी के ऊपर हो जाए तो उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। कहते हैं शिव अगर रूठ जाएं और अगर उन्हें सच्चे मन से पूजा जाए तो भी वो बहुत जल्दी मान जाते हैं। शास्त्रों की माने तो शिव का गुस्सा सबसे तेज है, वैसे तो वो जल्दी नाराज नहीं होते लेकिन अगर शिव किसी से नाराज हो जाएं तो उनकी तीसरी आंख से कोई बच भी नहीं सकता। सिर्फ यही नहीं सोमवार का व्रत सभी व्रतों में लोकप्रिय भी है। सिर्फ अच्छे जीवन साथी के लिए ही नहीं लोग अपने जीवन में सुख और शांति के लिए भी भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। शिव की पूजा करते समय भी कुछ खास बातों का ध्यान देंगें तो यह आपकी पूजा को और भी सफल बनाएगा। आज हम आपको शिव को खुश रखने के ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं।

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर कोशिश करें कि आस-पास मौजूद किसी शिव मंदिर जाएं और दूध में सफेद चावल डाल कर, शिवलिंग पर अर्पित करें।

2. अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही तांबे के बर्तन में शिवलिंग को रखें और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, घी, शहद से भी शिवलिंग का अभिषेक करें।

3. सोमवार के दिन शिव को बेलपत्र, धतूरा, सफेद कपड़ा और सफेद माला के साथ भांग का भोग जरूर लगाएं साथ ही किसी सफेद फल या सफेद मिठाई का भोग लगायें।

4. अभिषेक और भोग लगाते समय मंत्रों का उच्चारण करना बहुत जरुरी है। इसलिए महामृत्युंजय जाप, शिव का पंचाक्षरी मंत्र या कोई भी शिव मंत्र का जाप जरुर करें।

5. शिव की कथा को खुद तो सुनें ही कोशिश करें कि आपके आस-पास के लोग को भी आप शिव की कथा जरुर सुनाएं।

6. सोमवार के दिन यदि आप व्रत हैं तो अपने खाने में सफेद चीजों को जरुर शामिल करें।

7. प्रसाद में गंगाजल, तुलसी, लौंग, चूरमा, खीर आदि को ही चुनना चाहिए। 

8. 16 सोमवार के व्रत के नियम और पूजन समय को खंडित ना होने दें और पूजा के बाद सफेद कपड़ा दान करें।       

टॅग्स :पूजा पाठभगवान शिवलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग