लाइव न्यूज़ :

तुलसी का पौधा घर में कहां रखें? पत्ते तोड़ने से पहले किन बातों का रखें ध्यान, पढ़ें ऐसे सभी 10 सवालों के जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2021 14:12 IST

तुलसी पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है। वहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व है।

Open in App

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे को कल्याण और सुखी जीवन का प्रतीक माना गया है। तुलसी पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी होता है। इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। साथ ही औषधी के तौर पर भी तुलसी के पत्तों का महत्व है। यही कारण है कि आम तौर पर भारत के कई घरों में तुलसी के पौधे लगे हुए नजर आते हैं। 

ऐसे में आज हम आपको तुलसी पौधों के फायदे और इसे घर में रखने को लेकर बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में भी बताते हैं। तुलसी के पौधे घर में कहां रखने चाहिए और कहां नहीं, तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले क्या सावधानी बरतनी चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब यहां हैं।

1. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को घर की छत पर कभी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक हानि की आशंका बनी रहती है।

2. तुली के पौधे को घर की रसोई के पास रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों में चल रहे मनमुटाव दूर हो जाते हैं। सदस्यों में सामंजस्य बढ़ता है। 

3. घर के आंगन में भी तुलसी का पौधा रखने से समृद्धि बनी रहती है।     4. घर में अगर तुलसी का पौधा आपने रखा है तो इसकी रोज पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

5. तुलसी की पत्तियों को अगर तोड़ने की जरूरत पड़े तो सबसे पहले पौधे को हिलाना नहीं भूलें। बिना नहाए तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ें।

6. इसका भी ध्यान रखें कि सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, एकादशी, संक्रांति, द्वादशी तिथि या शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ें। 

7. इसके अलावा रविवार और मंगलवार को भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

8. इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे का सूख जाना या फिर मुरझा जाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इसका हमेशा ध्यान रखें।

9. तुलसी के पौधे आसपास हमेशा पवित्रता बनाए रखें। कूड़ा या अन्य गंदी चीजें यहां नहीं फैलाएं। तुलसी के पौधे के सामने शाम को दीया जरूर जलाएं।

10. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी तुलसी का महत्व है। ऐसे में तुलसी की पत्तियों को हमेशा चबाने की बजाय जीभ पर रखकर चूसना ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। यही सही तरीका है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य