लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2025: महाराष्ट्र का राज्य उत्सव गणेशोत्सव, सरकार ने कहा-सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतीक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 19:04 IST

Ganesh Chaturthi 2025: मंत्री ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव 1893 में लोकमान्य (बाल गंगाधर) तिलक द्वारा शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविरासत को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और मनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।महायुति सरकार ने तेजी से कार्रवाई की और निर्णायक रूप से ऐसी सभी बाधाओं को दूर कर दिया।आयोग के माध्यम से काकोडकर समिति द्वारा एक गहन अध्ययन का आदेश दिया।

Ganesh Chaturthi 2025: महाराष्ट्र सरकार ने एक सदी से भी अधिक पुराने 'सार्वजनिक गणेशोत्सव' को आधिकारिक रूप से राज्य उत्सव घोषित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह उत्सव की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा, "गणेशोत्सव सिर्फ़ एक उत्सव नहीं है। यह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतीक है।" मंत्री ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव 1893 में लोकमान्य (बाल गंगाधर) तिलक द्वारा शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा, "इस उत्सव का सार सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता की भावना, आत्म-सम्मान और अपनी भाषा पर गर्व में निहित है।" शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य और देश भर में गणेशोत्सव की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और मनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने अदालतों में याचिकाएं दायर कर इस पुरानी सार्वजनिक परंपरा को बाधित करने का प्रयास किया, समारोह में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन महायुति सरकार ने तेजी से कार्रवाई की और निर्णायक रूप से ऐसी सभी बाधाओं को दूर कर दिया।" शेलार ने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ (पीओपी) की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं सुझाए थे। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने इस मुद्दे पर ज़्यादा संतुलित दृष्टिकोण अपनाया।

उन्होंने कहा, "हमने पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की खोज और यह आकलन करने के लिए एक व्यापक अध्ययन शुरू किया कि क्या पीओपी सचमुच पर्यावरण के लिए हानिकारक है। हमने राजीव गांधी विज्ञान आयोग के माध्यम से काकोडकर समिति द्वारा एक गहन अध्ययन का आदेश दिया।"

उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने निष्कर्षों को मंजूरी दे दी और पहले लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए। अदालत के फैसले के अनुसार, अब पीओपी मूर्तियों के निर्माण, प्रदर्शन और बिक्री की अनुमति है।" शेलार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने गणेशोत्सव पर स्पष्ट और सक्रिय रुख अपनाया है।

मंत्री ने घोषणा की कि चाहे पुलिस सुरक्षा हो, बुनियादी ढांचे की ज़रूरत हो, या पुणे, मुंबई जैसे शहरों और पूरे राज्य में भव्य समारोहों के लिए वित्तीय सहायता हो, महाराष्ट्र सरकार सभी आवश्यक खर्च वहन करेगी। इस वर्ष 10 दिवसीय गणपति उत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा।

टॅग्स :Ganesh Utsavगणेश चतुर्थी पूजामहाराष्ट्रमुंबईगणेश जयंतीGanesh Jayanti
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग