लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 14 मार्च: होली का ये हफ्ता कैसा होगा आपके लिए, और क्या होगा शुभ रंग, जानिए सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2020 10:25 IST

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 14 मार्च: किस राशि को होगा इस हफ्ते धन लाभ, किसे मिलेगी उन्नति और किसे है सावधान रहने की जरूरत। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल, 2 से 7 मार्च: वृषभ जातक सप्ताह के आरंभ में क्रोध पर संयम रखेंसिंह जातकों के लिए भूमि, वाहन क्रय-विक्रय की संभावना, संतान को तरक्की

मेष 

गोचर में पंचम भाव में चंद्र राशिश भौम गुरु केतू के साथ नवम भाव में रहेंगे। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। भूमि-निर्माण विद्युत तकनीकी से संबंधित जातक के लिए समय अनुकूल है। कारोबार-व्यापार में वृद्धि होगी। पिता या पितातुल्यजनों से लाभ होगा। सप्ताह का मध्य का समय मानसिक चिंता दे सकता है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मध्यम है। शुभ दिनांक 12 और 13 तारीख है। शुभ रंग नारंगी है।

वृषभ 

गोचर में चतुर्थ भाव में चंद्र राशि व्यय भाव में रहेगा। सप्ताह के आरंभ में क्रोध पर संयम रखें। वाहनादि का उपयोग सावधानी से करें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कारोबार, धंधे-व्यापार में यशप्रद रहेगा। शुभ दिनांक 10, 11, 12 और 14 है। गुरुवार को गाय को चनादाल, गुड़ खिलाना चाहिए। शुभ रंग आसमानी है।

मिथुन 

गोचर तृतीय भाव में चंद्र है। राशिश बुध नवम भाव में शुभ फल देगा। नौकरी की तलाश से संबंधित जातक को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शुभ दिनांक 12 और 13 हैं। श्री हनुमान जी की अर्चना करें। शुभद रंग धानी है।

कर्क 

गोचर द्वीतय भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ सुख प्रतीत होता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। धंधे-कारोबार में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दृष्टिकोण से शरीर के पृष्ठ भाग में दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 9, 10 और 11 है। देवगुरु बृहस्पति की अर्चना करें। शुभ रंग नारंगी है।

सिंह 

गोचर प्रथम भाव में चंद्र का भ्रमण हैं। राशिश बुध सप्तम भाव में है। भूमि, वाहन क्रय-विक्रय की संभावना है। संतान को तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य लिहाज से पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। सूर्यनारायण को लाल फूल युक्त अर्घ्य प्रदान करें। शुभ रंग सुनहरा है। शुभ दिनांक 9, 10 और 11 है।

कन्या 

गोर व्यय भाव में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में कारोबार, व्यापार से संबंधित परेशानी उठानी पड़ सकती है। धीरे-धीरे कारोबार में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय कारोबार के लिए अनुकूल है। न्यायिक कार्यों में सफलता के योग हैं। शुभ दिनांक 10, 11, 12 और 13 है। शिव की अर्चना करें। सफेद फूल उन्हें अर्पण करें। शुभ रंग धानी है।

तुला 

गोचर आय स्थान में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ कारोबार-धंधे में उन्नति प्रदान करेगा। राजकीय, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। नकारात्मक सोच परेशान कर सकती है। शुभ दिनांक 9, 12 और 13 है। शिव की अर्चना करें। शुभ रंग लाल और गुलाबी है।

वृश्चिक 

गोचर दशम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ कारोबार में यशप्रद प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध, विस्तान की योजनाएं फायदा देंगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। सेहत मध्यम होगा। शुभ दिनांक 9, 10 और 11 है। सूर्य की उपासना करें। शुभ रंग मरुन है।

धनु 

कारोबार-व्यापार में तरक्की मिलेगी। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नसों से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 9, 10 और 11 है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग सुनहरा है।

मकर 

गोचर अष्टम भाव में चंद्र है। नौकरीपेशा जातक को कार्यक्षेत्र का दबाव बना रहेगा। भूमि, कृषि, स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा। माता-पिता, परिवारजनों का साथ प्राप्त होगा। आर्थिक प्रगति मिलेगी। शुभ दिनांक 10, 11, 12 और 13 है। हनुमानजी को शनिवार के दिन दीपदान करें।

कुंभ

गोचर सप्ताम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। कार्यक्षेत्र-कारोबार के लिए दिन अनुकूल है। महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। शुभ दिनांक 9, 13 और 14 है। हनुमानजी की उपासना करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन 

गोचर षष्ठ भाव में हैं। व्यापारिक कार्यों में आशा के अनुसार सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिलेगा। भूमि-वाहनादि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ दिनांक 9, 10, 11 और 14 हैं। जलचर प्राणियों को चारा खिलाएं। शुभ रंग सुनहरा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स