लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 24 से 29 फरवरी: इस हफ्ते कौन से दिन और रंग हैं शुभ और क्या है उपाय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 09:29 IST

साप्ताहिक राशिफल, 24 से 29 फरवरी: किस राशि को होगा इस हफ्ते धन लाभ, किसे मिलेगी उन्नति और किसे है सावधान रहने की जरूरत। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल, 24 से 29 फरवरी: अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताहमिथुन राशि के लिए 24, 25 और 26 हैं शुभ दिन, आपके लिए शुभ रंग भूरा है

मेष

गोचर में आय स्थान में चंद्र है। राशिश भाग्य स्थान में भ्रमण करेंगे। रियल स्टेट ईट-भट्टा बिल्डिंग मटेरियल, निर्माण संबंधित कार्यक्षेत्र से जुड़े जातक को अनुकूल नतीजे मिलेंगे। सप्ताह आवक के स्रोत में वृद्धि का योग है। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। सेहत में पूर्व से आ रही समस्याओं में राहत मिलेगी। शुभ दिनांक 24, 28, 29 है। देवगुरु वृहस्पति की अर्चना करें। शुभ रंग नारंगी है।

वृषभ

गोचर दशम भाव में चंद्र राशि शुक्र आय स्थान में रहेंगे। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान प्राप्त होगा। शुभ दिनांक 24, 25 और 26 है। मंगलवार को सिंदूर-चमेली तेल का चोला अर्पण करें। शुभ रंग चमकीला शुभ्र है।

मिथुन 

गोचर नवम भाव में चंद्र है। कर्मक्षेत्र या कारोबार के लिए सप्ताह अच्छा है। नौकरीपेशा जातक को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े जातक को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए सप्ताह अनुकूल हैं। शुभ दिनांक 24, 25 और 26 है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग भूरा है।

कर्क

गोचर में अष्टमभाव में चंद्र का भ्रमण है। सप्ताह का आरंभ मानसिक आर्थिक चिंतन दे सकता है। सप्ताह के मध्य परिश्रम से लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र-व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए भागदौड़ रह सकती है। संतानपक्ष से चिंता बनी रहेगी। शुभ दिनांक 25, 26, 28 और 29 है। मंगलवार को हनुमान जी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

सिंह

गोचर सप्तम भाव में चंद्र सूर्य बुध का भ्रमण है। कार्यक्षेत्र कारोबार में प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र की पूंजी निवेश कर सकते हैं। न्यायिक कार्यों में यशप्रद रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। संतानपक्ष को लेकर व्यय की स्थिति बनी रहेगी। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शुभ दिनांक 24, 28, 29 है। श्री सूर्यनारायण की उपासना करें। शुभ रंग सिलेटी है।

कन्या

गोचर षष्ठभाव में चंद्र राशि बुध सूर्य रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में दिनचर्चा पर ध्यान रखें। थकान महसूस कर सकते हैं। मध्य का समय साझेदारी के कार्यों से लाभ दे सकता है। निवेश बहुत सोच-समझकर करें सेहत के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान दें। शुभ दिनांक 24, 25, 26 और 27 है। गणेशजी की अर्चना करें। उन्हें दुर्वा चढ़ाएं। शुभ रंग भूरा है।

तुला

गोचर पंचमभाव में चंद्र है। पंचमभाव में सूर्य बुध है। भूमि, कृषि निर्माण कार्यों से जुड़े जातक को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। शुभ दिनांक 24, 28 और 29 है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग नारंगी है।

वृश्चिक

गोचर चतुर्थभाव में चंद्र है। पारिवारिक प्रापंचिक चिंता माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता दे सकता है। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। उपहारों की प्राप्ति होगी। शुभ दिनांक 25, 26, 27 और 29 है। कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। शुभ रंग लाल है। 

धनु

गोचर चंद्र की स्थिति तृतीयभाव में रहेगी। सुखद समाचार सप्ताह की शुरुआत में मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए समय अनुकूल है। भागदौड़ के कारण थकान महसूस होगा। जीवनसाथ के स्वास्थ्य के लिए चिंता बनी रह सकती है। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। शुभ दिनांक 24, 26 और 28 है। शुभ रंग पीला है।

मकर

गोचर द्वितीय भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक को परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। शनिवार को पीपल अर्चना और दीपदान करें। शुभ दिनांक 24, 25 और 26 है। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ

गोचर में प्रथम भाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नौकरीपेशा जातक को मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। अचानक लाभ के भी योग हैं। मांगलिक कार्यों के योग हैं। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। शुभ दिनांक 25, 26 और 28 है। भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। हनुमानजी की उपासना करें। शुभ रंग भूरा है।

मीन

गोचर व्ययभाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। कार्यक्षेत्र-व्यापार में सिरमौर बनने के लिए तैयार रहें। निर्णय हालांकि सोच-समझकर लें। क्रोध पर संयम रखें। शुभ दिनांक 26, 27, 28 और 29 है। शुभ रंग इस हफ्ते आपके लिए नारंगी है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठRashifal 15 May 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, आर्थिक रूप से आएगी संपन्नता

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?