लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफलः इन राशि के लोगों का स्वास्थ्य नहीं देगा साथ, जानें कैसा बीतने वाला है यह सप्ताह 

By गुणातीत ओझा | Updated: July 13, 2020 11:04 IST

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 12 से 19 जुलाई 2020 तक राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन। जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह..

Open in App

12 July To 19 July Weekly Horoscope

मेष (Mesh Saptahik Rashifal): इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी, जिसके चलते थकान महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ी चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा बीतने वाला है। हादसे का डर सता रहा है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष (Vrishabh Saptahik Rashifal): इस सप्ताह बुरे ख्याल परेशान कर सकते हैं, सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा बना रखिये। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। ऑफिस में किसी बात पर विवाद हो सकता है, बेहतर रहेगा विवाद से बचें और मौन रहें। व्यापार के क्षेत्र में सूज-बूझ की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में फायदा हो सकता है। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन (Mithun Saptahik Rashifal): इस सप्ताह मानसिक तनाव से ग्रसित रह सकते हैं। तनाव के वक्त धैर्य का साथ न छोड़ें। ऑफिस का काम करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, गलती होने पर अधिकारी से डांट मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में संयम रखने की जरूरत है। अभी की हुई मेहनत भविष्य में अच्छे फल देगी। पुराना विवाद खत्म करें।

कर्क (Kark Saptahik Rashifal): इस सप्ताह आपकी मदद से दूसरों के काम आसान होंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियां अच्छी चल रही हैं, जितना भी कार्य करें उसे मन लगाकर करें। व्यापारी वर्ग बड़े निवेश से बचें, खर्च अधिक हो सकता है। सप्ताह के अंत में दो दिन जीवनसाथी व परिवार को अधिक समय दे सकते हैं।

सिंह (Singh Saptahik Rashifal): नकारात्मक विचारों से दुखी व परेशान होने की जरूरत नहीं है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकती है, स्थितियां ठीक होने वाली हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या (Kanya Saptahik Rashifal): इस सप्ताह आपको रुके हुए कामों को निपटाना होगा। ऑफिस का काम जल्दी खत्म करने की कोशिश करें। करियर को लेकर बदलाव की स्थिति बन रही है, नए ऑफर भी प्राप्त होंगे। मन में नौकरी बदलने का विचार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी व्यापार में बदलाव करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह के शुरुआती दो दिन तनावपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

तुला (Tula Saptahik Rashifal): स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सप्ताह सामान्य रहने वाला है। करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।  शिव उपासना करें उनको जलाभिषेक करें निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Vrishchik Saptahik Rashifal): कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। इस सप्ताह विवाद से बचें, आपकी तीखी वाणी दूसरों को चोट पहुंचा सकती है। प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करने वाले घाटे के सौदे से बचें। सेहत में अस्थमा के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु (Dhanu Saptahik Rashifal): जीवन में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन में कोई बैर न रखें।  बिजनेस पार्टनर के साथ किन्हीं बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मकर (Makar Saptahik Rashifal): मन पर काबू रखें, नियंत्रण खोने से काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के काम का बोझ रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य सिद्धि के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। सप्ताह के मध्य तक नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कुम्भ (Kumbh Saptahik Rashifal): इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काम पर विशेष ध्यान देना होगा। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित कारोबार करने वालों को  भी लाभ मिल सकता है। मानसिक उलझनों के चलते क्रोध ज्यादा आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रखने के लिए पूरी कोशिश करते रहें।

मीन (Meen Saptahik Rashifal): इस सप्ताह ऑफिस के कामों में व्यस्त रहेंगे। कार्य का लगातार दबाव परेशान करने वाला रहेगा। पिछले कार्यों को लेकर चल रहें दबाव से मन खिन्न हो सकता है। इस दौरान धैर्य बनाएं रखना चाहिए। व्यापारियों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो खान-पान में नियमितता नहीं रखी तो पाचनशक्ति कमजोर हो सकती है।

टॅग्स :राशिचक्रआज का राशिफलसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय