लाइव न्यूज़ :

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी 25 नवंबर को, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2025 14:02 IST

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस कारण धार्मिक दृष्टि से विवाह पंचमी का महत्व अधिक है।

Open in App

Vivah Panchami 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष 25 नवंबर, मंगलवार को विवाह पंचमी है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस कारण धार्मिक दृष्टि से विवाह पंचमी का महत्व अधिक है। एक प्रकार से विवाह पंचमी उत्सव राम और सीता की शादी की वर्षगांठ है। हालाँकि इस दिन को विवाह के लिए शुभ नहीं माना जाता है। भारत समेत नेपाल के कुछ इलाकों में इस दिन शादी करने को निषेध माना जाता है। इस दिन लोग रामायण के बालकांड का पाठ करते हैं।

विवाह पंचमी की तिथि और शुभ मुहूर्त

पचंमी तिथि प्रारंभ - 24 नवंबर 2025 को रात 09:22 बजे सेपंचमी तिथि समाप्त - 25 नवंबर को रात 10:56 बजे पर 

विवाह पंचमी का महत्व

हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन राम नगरी अयोध्या और जनकपुर में विशेष आयोजन किया जाता है। कई स्थलों पर सीता स्वंयवर और राम विवाह का नाट्य रूपांतरण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि विवाह-पंचमी के दिन सच्ची श्रद्धाभाव से माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा उपासना करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विवाहितों के सौभाग्य में वृद्धि होती है और अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

विवाह पंचमी पर करें ये उपाय

1. दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर घर में रखें। इससे वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है और घर में समृद्धि और स्थिरता आती है। विवाह पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करने से बड़ा लाभ मिलता है।

2. पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए विवाह पंचमी के पहले घर में कछुए की तस्वीर या छोटी मूर्ति लाना शुभ होता है। ये वैवाहिक जोड़ों में विश्वास बढ़ाती है और इससे परिवार में स्थिरता आती है।

3. विवाह पंचमी से पहले घर में रामा तुलसी का पौधा लाकर रखना चाहिए। घर में रखे रामा तुलसी के पौधे की नियमित दोनों समय पूजा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव कम होता है, सुख-शांति बनी रहती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

4. विवाह पंचमी के पहले भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा घर में रखें। इससे नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ती है। भगवान राम और माता सीता की नियमित पूजा करने से घर में खुशहाली आती है।

टॅग्स :हिंदू त्योहारभगवान रामSita
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग