लाइव न्यूज़ :

होलाष्टक खत्म, जानिए कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, विवाह का इंतजार कर रहे लोगों के लिए फंस गया पेच

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2020 14:15 IST

Vivah Muhurat 2020: होली के बाद अभी 14 मार्च तक गृह प्रवेश और सगाई जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं। इसके बाद खरमास की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 14 अप्रैल तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखरमास के कारण 14 अप्रैल तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैंइसी खरमास में 25 मार्च को चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाएगा

होलिका दहन और होली के साथ ही होलाष्टक का समापन भी हो गया है। होलाष्टक हर साल होली से आठ दिन पहले से लग जाता है। इन दिनों में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में नये कार्य भी शुरू नहीं किये जाने चाहिए।

अब हालांकि, होलाष्टक खत्म होने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जा सकती है। विवाह को लेकर अभी लेकिन और इंतजार करना होगा। दरअसल 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहे हैं, इसलिए अगले एक महीने तक विवाह कार्य नहीं हो सकेंगे। इससे पहले 11 और 12 मार्च को विवाह आदि किये जा सकते हैं।

Vivah Muhurat 2020: विवाह मुहूर्त अप्रैल में

होली के बाद अभी 14 मार्च तक गृह प्रवेश और सगाई जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं। इसके बाद खरमास की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 14 अप्रैल तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैं। वहीं 25 मार्च को चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाएगा। 

अगले महीने यानी अप्रैल में 14, 15, 20, 21, 22, 25 को विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त होगा। ये विवाह के लिए सर्वोत्तम तिथि है। 27 अप्रैल को भी विवाह का उत्तम मुहूर्त होगा। वहीं मई महीने में 1 से 8, 10 से 13, 17 से 19 और 23, 24 और 28 को विवाह के मुहूर्त हैं।

शुक्र तारा 30 मई को अस्त होगा और 9 जून तक के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। जून में 12 से 14, 18, 19, 25 से 30 जून तक मुहूर्त हैं। इसके बाद 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी के कारण 5 महीनों के लिए विवाह नहीं हो सकेंगे। 

दूसरी ओर, 18 सितंबर से 16 अक्तूबर तक अधिक मास होगा। इसके बाद 26 नवंबर को तुलसी विवाह होगा किंतु विवाह मुहूर्त केवल 30 नवंबर को होगा। दिसंबर में 1, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 दिसंबर को ही मुहूर्त है।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग