लाइव न्यूज़ :

शुक्र ग्रह कर चुका है कन्या राशि में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए है घातक, जानें प्रभाव व उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: October 25, 2020 11:25 IST

दैत्यों के गुरु और भाग्य के कारक शुक्र ग्रह आज 23 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र ग्रह को भोग विलास, सुख-सुविधा, प्रेम, विलासिता जैसा कारकों के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्र ग्रह ने आज 23 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में किया प्रवेश।शुक्र का यह गोचर तीन राशियों के लिए है घातक, बचकर रहना होगा।

दैत्यों के गुरु और भाग्य के कारक शुक्र ग्रह आज 23 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र ग्रह को भोग विलास, सुख-सुविधा, प्रेम, विलासिता जैसे कारकों के लिए जाना जाता है। शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। उच्च शुक्र शुभ फलदायी होते हैं नीच शुक्र नकारात्मक परिणाम लेकर आते हैं। नवग्रहों में शामिल छठा ग्रह शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि 23 अक्टूबर 2020 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र अपनी नीच माने जानी वाली राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में शुक्र देव 25 दिनों के लिए स्थित रहेंगे और फिर मंगलवार 17 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कन्या राशि से निकल कर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह से सभी राशियां प्रभावित होती हैं। 

आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा- 

मेष राशि - कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव का सही समय नहीं है।

वृषभ राशि - शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि - संपत्ति में इजाफा होगा। सोशल वर्क करने से आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। शक्ति प्रबल होगी और सौ फीसदी कार्य संपन्न होंगे।

कर्क राशि - बिजनेस में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि - व्यापार में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आदमनी के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख संपन्नता आएगी।

कन्या राशि - सकारात्मक महसूस करेंगे। आशावादी रहेंगे। लव लाइफ में भी सब कुछ अच्छा होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

तुला राशि - विदेश यात्रा की इच्छा पूरी होगी। विदेशी स्रोतों से व्यापार में भी लाभ होगा। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कर्ज की समस्या भी खत्म होगी।

वृश्चिक राशि - आय बढ़ेगी और धन संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कई नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।

धनु राशि - राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। शत्रु सक्रिय होंगे, उनसे बचकर रहें। नकारात्मक सोच बढ़ेगी इसलिए इससे बचकर रहें।

मकर राशि - भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिले, लव लाइफ में यह समय इस राशि वालों के लिए बहुत उत्तम है।

कुंभ राशि - जीवन में उतार चढ़ाव महसूस करेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मीन राशि - चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छवि को नुकसान पहुंचेगा। बिजनेस में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ेगा।

शुक्र ग्रह के उपायलक्ष्मी माता की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतशुक्र गृहधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग