लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: रातों-रात अमीर होने के वास्तु उपाय, एक रात में दूर होगी दरिद्रता

By गुणातीत ओझा | Updated: November 9, 2020 21:10 IST

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है। अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है।कई बार अनेक बाधाओं के कारण किस्मत में लिखी धन-समृद्धि भी प्राप्त नहीं होती।

आज इस विपरीत परिस्थितियों के दौर में सब के सामने एक ही समस्या है और वो है धन की। कोरोना माहामारी के बाद से कई लोगों का व्यापार बर्बाद हो गया। कई लोगों को नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा। सारी मुश्किलों और परिश्रम के बाद हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात कड़ी मेहनत कर पैसा कमाते हैं। कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरुप फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाते हैं। ऐसा वास्तु दोष के चलते भी होता है, जिसपर हम ध्यान नहीं देते। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है। अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यूं तो किसी को किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता, लेकिन कई बार अनेक बाधाओं के कारण किस्मत में लिखी धन-समृद्धि भी प्राप्त नहीं होती। वास्तु को मानने वाले अगर इसके मुताबिक काम करें तो उन्हें वो मिल सकता है जो अब तक नहीं मिला है।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं आती हैं।

3. पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

4.  घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय  ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

7. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।

8. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

9. उत्तर दिशा की ओर खुलने वाली अलमारी में रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।

10. दक्षिण दिशा में धन, सोना, चाँदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोत्तरी भी विशेष नहीं होती है।

11. सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

12. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदीमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य