लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: वास्तु के ये 3 टिप्स आपको दिलाएंगे मनचाहा पार्टनर, पूरी होगी हर ख्वाहिश

By मेघना वर्मा | Updated: December 6, 2019 11:32 IST

माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर को सजाने और सवांरने से तरक्की होती है। साथ ही घर से सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी खत्म होकर सकारात्मकता आती है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए पेटिंग्स या फोटो को अपने कमरे में लगाते हैं। अपने जीवन में अपने पसंद का हमसफर पाने के लिए भी आप वास्तु टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर किसी की इच्छा होती है कि उसे उसकी पसंदा का जीवन साथी मिले। मगर कई बार ऐसा हो नहीं पाता। बहुत हद तक मान्यता है कि कुछ ऐसी परिस्थियां बन जाती हैं कि ऐसा नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप वास्तु में बताए गए कुछ प्रयोगो का उपयोग कर सकते हैं। 

माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर को सजाने और सवांरने से तरक्की होती है। साथ ही घर से सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी खत्म होकर सकारात्मकता आती है। वहीं अपने जीवन में अपने पसंद का हमसफर पाने के लिए भी आप वास्तु टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो टिप्स।

मनचाहे जीवनसाथी के लिए करें ये वास्तु उपाय

1. पैर की दिशा का रखें ख्याल

हिन्दू शास्त्र में भी दिशा का खासा ख्याल रखा जाता है। वैसे ही वास्तु शास्त्र में भी दिशा को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है। आप भी ध्यान दे जब भी आप बेड पर लेटें तो आपको पैर कभी दरवाजे की तरफ नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दरवाजे से आने वाली पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। 

2. ना लगाएं किसी उदास सी या ढलती शाम की फोटो

बहुत से लोग अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए पेटिंग्स या फोटो को अपने कमरे में लगाते हैं। मगर ध्यान रखें इन पेंटिग्स का चुनाव करते समय देख लें कि उनमें कोई उदास सी सूरत ना बनी हो या फिर वह पेंटिंग सूरज ढलने की ना हो। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका मन भी हमेशा उदास का रहता है और नकारात्म ऊर्जा इससे बढ़ जाती है।

3. ना हो सिंगल सोफा और चेयर

कभी भी अपने घर में चेयर या सोफा या साइड सोफा का सिंगल सेट नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में नेगेटिव वाइब्स आती है। इन सभी को हमेशा पेयर में रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक सिंगल रखने का आशय यही होता है कि आप अकेले रहना पसंद करते हैं। इसलिए हमेशा इन चीजों को जोड़े में रखना चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग