लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: विवाह के लिए जब कोई देखने आए तो किस दिशा में बैठना शुभ है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 16:37 IST

Vastu Tips: विवाह योग्य युवक-युवती के कमरों की दीवार पर रोते हुए बच्चे और डूबते सूरज का चित्र कभी भी नहीं लगाना चाहिए। कुछ और वास्तु टिप्स भी हैं जिनका ख्याल रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसकारात्मक उर्जा के लिए वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्वघर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाएं शीशा, मुख्य दरवाजे के बाहर जूते-चप्पल रखना ही ठीक

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर सही वास्तु का पालन किया गया तो कई बार बिगड़े काम भी बन जाते हैं। मान्यता है कि सकारात्मक उर्जा के लिए बहुत जरूरी है कि घर में वास्तु सही हो। साथ ही घर के आसपास भी ऐसी चीजें होनी चाहिए जो नकारात्मकता को दूर रखते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे ही वास्तु से जुड़े नियम बताने जा रहे हैं जिनका पालन अगर किया जाए तो आपके लिए तरक्की की नई राह खुल सकती है।

1. वास्तु नियमों के अनुसार घर के ठीक सामने कोई रास्ता या सड़क आकर बंद होना चाहिए। इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इसे वास्तु दोष कहा गया है। इसलिए बहुत जरूरी है कि ऐसे उपाय किये जाएं कि कोई रास्ता घर के सामने आकर नहीं रूके।

2. घर के मुख्य द्वार पर कभी भी शीशा नहीं लगा होना चाहिए। इससे अच्छा जीवनसाथी मिलने से पहले ही लौट जाता है।

3. मुख्य दरवाजे के बाहर जूते-चप्पल को रखना ठीक होता है। हालांकि यह जगह एकदम मुख्य दरवाजे पर न हो और उससे कुछ दूरी पर हो। जूते-चप्पल को ढक कर रखा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए मुख्य दरवाजा ही शुभ उर्जा सहित लक्ष्मी-गणेश के आगमन का रास्ता है। 

4. विवाह योग्य युवक-युवती के कमरों की दीवार पर रोते हुए बच्चे और डूबते सूरज का चित्र कभी भी नहीं लगाना चाहिए। 

5. यह भी जरूरी है कि जब भी कोई विवाह के लिए देखने आए तो आप इस प्रकार बैठें कि आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो।

6. आपके घर के मुख्य द्वार के सामने अगर कोई खंभा, खुली हुई नाली हो तो इससे आपके काम में बाधा आ सकती है। यह नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसी जगहों से बचें।

7. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपका डायनिंग टेबल हमेशा आयाताकार या वर्गाकार ही रखें। गोल या फिर किसी अंडाकार डायनिंग टेबल का प्रयोग नहीं करें। लकड़ी से बने डायनिंग टेबल का ही इस्तेमाल करें। 

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग