लाइव न्यूज़ :

सोयी हुई किस्मत को जगा देगी घर के दरवाजे पर रखी ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Updated: November 16, 2019 11:27 IST

समस्या सामाजिक हो या आर्थिक या फिर पारिवारिक वास्तुशास्त्र का असर जीवन पर पड़ता ही है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तुशास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए बहुत सारे टिप्स हैं।वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

हर इंसान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और सफलता के लिए लगातार मेहनत करता है। मगर बहुत से प्रयासों के बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिलती। अक्सर किसी ना किसी कारण से उनको नाकमयाबी ही मिलती है। वास्तुशास्त्र में ऐसी चीजों से निपटने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

समस्या सामाजिक हो या आर्थिक या फिर पारिवारिक वास्तुशास्त्र का असर जीवन पर पड़ता ही है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी रोढ़े किनारे हो जाएंगे। 

1. कांच के बर्तन में पानी

घर के मुख्य द्वार के बाहर एक कांच के बर्तन में पानी जरूर भर कर रखें। बर्तन ऐसा होना चाहिए जिसमें आप खुशबूदार फूल भी रख सकें। ऐसा करने से घर से सभी नकारात्मकता दूर भागती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

2. पीपल या अशोक के पेड़ के पत्ते

अक्सर हम किसी त्योहार या फंक्शन के समय ही घर के दरवाजे पर पीपल या अशोक के पत्ते की माला लगाते हैं। मगर ये आपको रोजाना तौर पर करना चाहिए। इससे घर का वातावरण एकदम सही होता है।

3. लक्ष्मी जी का पद् चिह्न

घर के बाहर लक्ष्मी जी के पैर के निशान या तो बना दें या इसका स्टीकर लगा दें। ऐसा करने से घर पर हमेशा लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। 

4. स्वास्तिक

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक को शांति का प्रतीक भी कहा जाता है। आप भी अपने घर के बाहर या मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं। ऐसा करने से आपके घर में किसी तरह का कलह नहीं होता।

5. बड़ा हो दरवाजा

घर के मुख्य द्वार अक्सर बड़े होने चाहिए। वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार बड़ा होना लाभकारी होता है। ये नकारात्मक ऊर्जा कम करता है। साथ ही इस दरवाजे को जमीन से थोड़ा ऊंचा भी होना चाहिए। इससे घर की समृद्धि होती है। 

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग