लाइव न्यूज़ :

वास्तु-फेंगशुईः घर में मछलियों से आती है खुशहाली, एक्वेरियम दूर करता है नकारात्मक ऊर्जा, जानें चौंकाने वाली बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: August 23, 2020 14:40 IST

घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग एक्वेरियम रखते हैं। इस संबंध में मान्यता है कि एक्वेरियम की मछलियां घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में रखी सभी वस्तुओं का सकारात्मक या नकारात्मक असर हमारे जीवन पर होता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर वस्तुएं गलत जगह पर रखी रहती हैं तो हमें नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है।

इन दिनों घर बड़ा हो या छोटा, एक्वेरियम घर में रखना एक आम बात है। आए दिन हमें कभी किसी के घर, किसी ऑफिस में तो कभी किसी रेस्टोरेंट या होटल में एक्वेरियम में रखी सुंदर, रंगबिरंगी मछलियां दिखने को मिलती हैं। ऐसे में हमारे मन में भी अपने घर के ड्राइंग रूम में रखने के लिए एक प्यारा सा एक्वेरियम लाने का विचार स्वाभाविक ही आ जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि घर में रखी सभी वस्तुओं का सकारात्मक या नकारात्मक असर हमारे जीवन पर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर वस्तुएं गलत जगह पर रखी रहती हैं तो हमें नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग एक्वेरियम रखते हैं। इस संबंध में मान्यता है कि एक्वेरियम की मछलियां घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है।

एक्वेरियम रखना जगह की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही मछलियों को देखना मन को तरोताजा भी कर देता है, जब कभी तनाव महसूस होता है तो एक्वेरियम में यहां-वहां तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को देखने पर झट से गायब हो जाता है। वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ ख़ुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टल जाती हैं।

घर में धन आगमन की निरंतरता बनी रहती है। लेकिन वास्तु-फेंगशुई के नियमों को ध्यान में रखकर ही आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि वहीं सही दिशा में एक्वेरियम रखने से इसमें घूमती मछलियां घर की नेगटिव एनर्जी को दूर करती हैं। अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक माना गया है। फेंग शुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है। आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है। मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है।

फिश एक्वेरियम नियमफिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है।

रसोईघर में नहीं रखना चाहिएध्यान रहे कि कभी भी रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए, रसोईघर में अग्नितत्व होता है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार आग और पानी एक जगह रखने से आपसी कलह की संभावना बढ़ती है।

मछलियों नौ होनी चाहिएज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह नकारात्मक शक्तियों से घर की रक्षा करती है।

मरी हुई मछली को हटा देना चाहिएएक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं, मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए और जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नयी मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डाल देना चाहिए। जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदीफेंग शुई
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग