लाइव न्यूज़ :

Tulsi Vivah 2019: तुलसी विवाह आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: November 8, 2019 07:36 IST

हिन्दू धर्म में तुलसी को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। कहते हैं जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां कभी किसी तरह का क्लेष नहीं होता।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू धर्म तुलसी का काफी महत्व बताया गया है।माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद पूरी करके उठते हैं।

देश भर में आज देवउठनी एकादशी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन ना सिर्फ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है बल्कि इसी दिन तुलसी जी और शालीग्राम की शादी का विधान भी है। सनातन धर्म के अनुसार तुलसी का विवाह शालिग्राम से करवाया जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार बताए जाते हैं। 

हिन्दू धर्म में तुलसी को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। कहते हैं जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां कभी किसी तरह का क्लेष नहीं होता। सिर्फ यही नहीं जिस घर में तुलसी रहती हैं उस घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है। वहीं कार्तिक माह में तुलसी विवाह को भी हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। 

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

तुलसी विवाह 2019 तिथि- 8 नवंबर 2019 तुलसी विवाह 2019 द्वादशी तिथि प्रारंभ- दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से (7 नवंबर 2019) द्वादशी तिथि अंत- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से (8 नवंबर 2019)

तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से पूजा करवाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद पूरी करके उठते हैं। और इसी दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक घर में तुलसी विवाह को महत्व दिया जाता है। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है।

तुलसी पूजन की विधि

1. तुलसी विवाह वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर दैनिक कार्य कर साफ वस्त्र धारण करें।2. तुलसी विवाह वाले दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं।3. इसके बाद तुलसी का जितना श्रृंगार कर सकें करें।4. इसके बाद शालिग्राम को स्थापित करें और विधिवत पंडित जी से उनका विवाह करवाएं।5. तुलसी विवाह के बाद तुलसी और शालिग्राम की सात परिक्रमा करें और तुलसी जी की आरती गाएं।

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल