लाइव न्यूज़ :

Tulsi Puja 2019: कार्तिक महीने में ऐसे करें तुलसी की पूजा, जानें क्या हैं नियम और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: October 14, 2019 11:12 IST

कार्तिक मास का महत्व: शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा ये भी जाता है कि हर घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक का महीना 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है।कार्तिक के महीने में तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

कार्तिक का महीना शुरू होते ही त्योहारों का माहौल आ जाता है। ये महीना ना सिर्फ त्योहारों की वजह से महत्वपूर्ण है बल्कि धार्मिक रूप से भी इस महीने में काफी तीज और उपवास पड़ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस पूरे महीने में तुलसी पूजन का अपना एक विशेष महत्व बताया जाता है। 

तुलसी की महत्ता हमारे पुरानी परंपराओं में बताई गई है। प्राचीन काल से ही लोग घर के आगंन में तुलसी की पूजा करते थे। राजा हो या रंक हर मनुष्य तुलसी की पूजा करता आया है। कार्तिक महीने में भी लोग तुलसी की पूजा विधि विधान से करते हैं। 

शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा ये भी जाता है कि हर घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। बताया जाता है कि जिस घर में भी तुलसी का पौधा हो वहां देवी-देवताओं का वास होता है। साइंस की दृष्टी से भी तुलसी के पौधे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तुलसी का पौधा शरीर के लिए लाभकारी तत्व रिलीज करता है। 

तुलसी पूजा की विधि

1. तुलसी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नानादि कार्य कर लें।2. इसके बाद आंगन में रखे तुलसी के पौधे पर साफ जल या गंगाजल चढ़ाएं।3. घी का दीपक, हल्दी और सिंदूर से तुलसी को चढ़ाएं।4. "महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी , आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।" का जाप करें।5. शालिग्राम और वृंदादेवी का स्मरण कर तुलसी जी का जयकारा लगाएं।6. इसके बाद लगाए गए भोग को प्रसाद के रूप में सबको दें।

कहते हैं तुलसी पूजा करने से घर में आई हुई नेगेटिव एनर्जी का असर कम हो जाता है। सिर्फ यही नहीं तुसली का पौधा घर पर रखने से घर को किसी की नजर नहीं लगती और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

टॅग्स :कार्तिक मासहिंदुस्तान अवाम मोर्चात्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग