लाइव न्यूज़ :

Tula Sankranti 2019: कब है तुला संक्रांति, जानें इस दिन पूजा व स्नान करने का महत्व 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 07:04 IST

Tula Sankranti 2019: तुला संक्रांति का त्योहार कर्नाटक में बड़े ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इसे ‘तुला संक्रमण’ के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं। न्दू कैलेंडर के मुताबिक पूरे वर्ष में प्रायः कुल 12 संक्रान्तियाँ होती हैं।

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हिंदु धर्म में कार्तिक माह बेहद ही खास माना जाता है। कार्तिक महीने में कई हिंदू धर्म के त्योहार पड़ते हैं। ऐसा ही एक त्योहार है तुला संक्रांति। हर कोई जानना चाहता है कि तुला संक्रांति कब है और तुला संक्रांति का महत्व क्या है? सबसे पहले हम आपको बता दें कि तुला संक्रांति 17 अक्टूबर 2019 को है। 

तुला संक्रांति का त्योहार कर्नाटक में बड़े ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इसे ‘तुला संक्रमण’ के नाम से भी जाना जाता है। तुला संक्रांति के दिन ‘तीर्थोद्भव’ या 'तीर्थधव' के नाम से कावेरी के तट पर मेला लगता है, जहां स्नान और दान-पुण्‍य किया जाता है। जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। यह मकर संक्रांति की तरह होता है। 

क्या है तुला संक्रांति त्योहार

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश तुला संक्रांति कहलाता है। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में पड़ता। तुला संक्रांति का कर्नाटक में खास महत्व है। इसे ‘तुला संक्रमण’ कहा जाता है। इस दिन ‘तीर्थोद्भव’ या 'तीर्थधव' के नाम से कावेरी के तट पर मेला लगता है, जहां स्नान और दान-पुण्‍य किया जाता है। 

संक्रांति क्या है?

सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं। संक्रांति एक सौर घटना है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक पूरे वर्ष में प्रायः कुल 12 संक्रान्तियाँ होती हैं और प्रत्येक संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। शास्त्रों में संक्रांति की तिथि एवं समय को बहुत महत्व दिया गया है। संक्रांति के दिन पितृ तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि का काफी महत्व है। 

टॅग्स :हिंदू त्योहारकार्तिक मास
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग