Aaj Ka Panchang: आज 19 दिसंबर, 2019 (गुरुवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 1.35 बजे से शुरू होगा और ये अपराह्न 2.35 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य मूल नक्षत्र में है। ये पौष पास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है जो रात 09.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है।
दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.57 बजे से 12.39 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.08 बजे और सूर्यास्त शाम 05.28 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.01 बजे से 2.43 तक होगा। वहीं, अमृत काल 03.49 से 05.19 के बीच रहेगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 01:42 PM से 03:01 PMपटना 01:05 AM से 02:25 PMलखनऊ 01:22 PM से 02:40 PMभोपाल 01:38 PM से 02:58 PMमुंबई 01:58 PM से 03:20 PM