लाइव न्यूज़ :

8 जून, 2019 राशिफल: सिंह राशि वालो को आज हो सकता है बड़ा मुनाफा, जानिए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 05:50 IST

तुला राशि वालों को आज पैसे की चिंता सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैस की उलझन में डूबेंगे। वहीं, कन्या राशि वालों के लिए आज कुछ नया करने का दिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे8 जून, 2019 का राशिफल यहां जानिए, हर राशि के जातक से जुड़ी जानकारीमेष सहित मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष, वृषभ राशि के लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल दिन

आज का दिन मेष सहित मिथुन राशि वालों के लिए कुछ विशेष है। वहीं, वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल दिन हो सकता है। मीन राशि के जातक आज अपने बेहद पुराने दोस्तों से फोन पर बात कर सकते हैं या फिर उनसे मुलाकात हो सकती है। जानिए, हर राशि के जातकों का दिन आज कैसा रहेगा...

मेष- आज आप कला से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आप अपने घर या ऑफिस को आज फिर से तरीके से सजा सकते हैं। आज खर्च का भी योग है। इसका मतलब ये हुआ कि आज अपनी जेब को थोड़ा पकड़ कर रखिये। पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। आप महंगे ड्रेसिंग टेबल या स्टडी टेबल खरीद सकते हैं।  

वृषभ- आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किलों वाला हो सकता है। हालांकि, आपकी परिपक्वता और अनुभव के कारण आप इससे निपटने में सफल होंगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगा, आपकी मुश्किलें कम होती जाएंगी और दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा।  

मिथुन- काम के स्थान पर आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत कर सकती है। इसका फायदा भी मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपके सीनियर और सहकर्मी आपके काम के प्रति मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। शाम को आर्थिक तौर पर कुछ फायदा हो सकता है।

कर्क- आज आप अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आपको आज विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। आपका विशेष ख्याल रखा जाएगा। आपको चाहने वाले आपके प्रति अपना प्रेम दर्शाएंगे। आपके विरोधियों को भी आज आपकी ताकत का अहसास होगा।

सिंह- आपको अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। कोई काम आपका बहुत दिन से अटका हुआ है, वो आज पूरा हो सकता है। आपके बिजनेस पार्टनर के साथ आपका संबंध आज और मजबूत होगा। 

कन्या- आज आप कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं। शाम को कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद भी मिल सकती है।

तुला- आज पैसे की चिंता आपको थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैस की उलझन में डूबेंगे। दोपहर बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक- आप आज अपने व्यक्तिगत रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और कोशिश करेंगे। बच्चों को संभालना और उनकी मांगों को पूरा करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करे नहीं तो यह आपको नहीं दूसरों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

धनु- खुद से मिलते-जुलते फितरत वाले लोगों से मिलकर आपका समय अच्छा बितेगा। आज काम में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा व्यवहारिक रहें और आगे बढ़ें। 

मकर- आज दिन के पहले कुछ घंटों में आप ज्यादा भावुक होंगे। आप पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक तौर पर और     शारीरिक तौर पर भी तमाम थकानों को दूर करने में कामयाब होंगे। शाम को आप ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करने में कामयाब होंगे।

कुंभ- आज आपका झुकाव एंटिक चीजों और कला की ओर होगा। आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिन दुखा सकती है।    

मीन- आज आपकों कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं। आप अपने काम से भी आज जुड़ाव महसूस करेंगे। हालांकि, अगर बिजनेसमैन हैं या ऐसे ही किसी पेशे से जुड़े हैं तो भावुक होने की बजाय व्यवहारिक होने की कोशिश करें। दिन अच्छा गुजरेगा। 

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स