लाइव न्यूज़ :

6 जुलाई, 2019, राशिफल: कर्क राशि के जातक आज दूसरों के मसले में न उलझे, जानिए क्या कहता है राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 07:10 IST

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई उतार-चढ़ाव वाला है। शेयर बाजार के काम से जुड़े हैं तो यहां फायदे का योग है पर नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती वाला है।

Open in App

मेष

आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको फायदा पहुंचायेगा। अगर बिजनेस में हैं तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। वैसे, काम के दबाव में आज भगदौड़ भी ज्यादा होगी। दान और धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा का योग बन रहा है। 

वृषभ

आप अगर प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं तो दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का भी ये अच्छा मौका है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। संतानों के अध्ययन के मामले में धन खर्च या पूंजी निवेश कर सकते हैं। 

मिथुन

आप आज अपने रोजमर्रा के काम से कुछ और अलग करना चाहते हैं। भाई-बंधुओं ओर पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते होंगे। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यवसाय करने वालों के लिए आज धन लाभ है। दिन ज्यादा व्यस्तता वाला होगा।

कर्क

आज आप किसी और की बातों या मसलों में उलझने का प्रयास नहीं करे। नुकसान हो सकता है। बीच का रास्ता अपनाएं। धन खर्च बढ़ेगा। नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें।

सिंह

आप किसी नये शुरुआत की तलाश में हैं तो यह दिन आपके लिए अच्छा है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जल्दबाजी नहीं करें। स्वभाव में उग्रता आपकी बात बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

दिन ठीक-ठाक गुजरेगा। वैसे मानसिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है और इसका कारण आपकी शारीरिक अस्वस्थता है। पारिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर कोई सरकारी या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा काम है, तो सोच-समझकर फैसला ले या फिर टालने की कोशिश करें।

तुला

आप बिजनेस में हैं, तो दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग है। भाग्य भी साथ देगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। अगर विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक

आज आप को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा फैसला करने के समय दिल की बात सुनें। काम की जगह पर दिन अच्छा गुजरेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद का योग है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु

आज का दिन कई उतार-चढ़ाव आपके लिए लेकर आया है। शेयर बाजार के काम से जुड़े हैं तो यहां फायदे का योग है पर नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती वाला है। अच्छी कोशिश के बावजूद कुछ नाकामी मिल सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ विवाद टालने की कोशिश करें।

मकर

अच्छे मौके कम मिलते हैं। ऐसे में इसका फायदा उठाने के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। आज ऐसा ही कोई दिन है। क्रोध से बचने की आवश्यकता है। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।

कुंभ

आप आज आत्मविश्वास से भरे होंगे और अपनी क्षमता को भी पहचानते हैं। आपके प्रतिद्वंद्वी जितनी भी कोशिश कर लें, आपकी सफलता आज तय है। कहीं यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। 

मीन

आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब होंगे और इसकी खुशी भी आपको खूब होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर जरूर संयम बरतने की कोशिश करें। अपने दोस्तों से कोई मदद मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स