लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज मंगलवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़िए 6 अगस्त, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 07:07 IST

कन्या राशि के जातकों को घर की जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ का योग है। पढ़िए, 6 अगस्त, 2019 का राशिफल...

Open in App

मेष 

आज आपके लिए दिन को नये सिरे से शुरू करना होगा। आपने कुछ योजनाएं आज के लिए बनाई थी लेकिन संभव है कि इसमें आपको बदलाव करना पड़े। वैसे, बदली हुई योजनाओ के बावजूद आप सफल होंगे और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। समाज में यश मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

वृषभ

आज आप पुरानी बातों को याद करेंगे या यूं कह लीजिए उन बातों की याद आयेगी। कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उतर्राध में मानसिक थकान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने पार्टनर से कुछ बात करना चाहते हैं तो इसे टाले नहीं और उस दिशा में आगे बढ़ें।

मिथुन

आज आपके सामने एक व्यस्त दिन है। काम की अधिकता होगी और आप दबान महसूस करेंगे। दोपहर बाद चीजें आपके हिसाब से होंगी और राहत महसूस करेंगे। शाम को दोस्तों या अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। जेब पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

आज आपको कानूनी दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

सिंह 

आज स्वास्थ्य संबंधी मसले आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। इस लिहाज से दिन अच्छा है। भाईयों से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

आज घर की जिम्मेदारियों का बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ का योग है। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी विशेष संबंध में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों को सहयोग मिलेगा।

तुला

आज आप रोज के कामकाज से दूर रहने की कोशिश करेंगे। सुस्ती छाई रहेगी। व्यापार में लाभ का योग होगा। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।  

वृश्चिक

आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। उग्र स्वभाव पर काबू रखें। किसी पुराने मित्र से हालांकि अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शाम के बाद मानसिक तनाव हावी रहेगा।

धनु

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। अपनी बातों से आसपास के और खासकर कार्यस्थल पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। ऑफिस में सीनियर अधिकारी का साथ मिलेगा। परिश्रम का भरपूर फल मिलेगा। संतान के विषय में शुभ समाचार मिल सकते हैं।  

मकर

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए विदेश जाने का योग बन सकता है। परिवारजनों में आनंद का वातावरण होगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। 

कुंभ

व्यापार में आज कुछ नया शुरू करने के बारे में आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। खान-पान में ध्यान रखने की जरूरत है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन

आज आपको कोई सरप्राइज अपने पार्टनर या जीवनसाथी की ओर से मिल सकता है। खर्च का भी योग बन रहा है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात या बात हो सकती है। संपत्ति विवाद में फिलहाल कोई राहत अभी नहीं मिलने जा रहा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग