लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ सहित इन 4 राशियों को आज होगा धन लाभ, पढ़िए 5 सितंबर, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातक आज खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। घर में विवाद का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है।

Open in App

मेष

आज आपकी रुचि धर्मिका और परालौकिक बातों में रहेगी। गलतफहमी को दूर रखें। इसके लिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आकस्मिक धन लाभ होगा। शत्रुओं से बचकर रहें। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो इसे आज के लिए टाल दें। पानी से बचें।

वृषभ

आज आपके लिए उलझन जैसी स्थिति बनी रहेगी। निर्णायक फैसले लेने में देर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। मिथुन

आज आप संवेदनशील रहेंगे। छोटी-छोटी मुश्किलें आपको परेशान कर सकती हैं। वैसे, दिन के ऊपर दिमाग की बात सुनना ज्यादा जरूरी है। अधूरे सरकारी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है।

कर्क

यह दिन आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस से जुड़े कार्य अच्छे से समाप्त होंगे। प्रेमीजन से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह

आज खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में विवाद का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। संपत्ति मसलन जमीन, मकान या वाहन आदि से जुड़े कार्यों में सतर्क बरतें। गहरे पानी में जाने से आज बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है।

कन्या

आज नेतृत्व क्षमता से अपने आसपास के लोगों या ऑफिस में सहकर्मियों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कई दिनों से आप नौकरी में उन्नति की बाट जोह रहे हैं। इस संबंध में आज अच्छा समाचार मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में भी सफलता के योग हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला

अपनी हठी व्यवहार को छोड़कर आज समाधान के बारे में गंभीरता से विचार करें। वाणी पर संयम रखें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक

आज आप सबके आकर्षण का केंद्र होंगे। दूसरे शब्दों में सबकी नजरें आप पर हैं। उन नजरों से बच कर रहें जिनका उद्येश्य ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और प्रगाढ़ बनेगा। माता का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। पुराने मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु

बिजनेस के लिहाज से आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ आपको प्रसन्नता प्रदान करेंगे। सकारात्मक विचार आप पर छाए रहेंगे। दिन तमाम तरह के क्रिया-कलाप से भरा होगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतें।

मकर

लव-लाइफ को लेकर चुनौती मिलेगी। इसे वापस पटरी पर लाने के लिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दूर के नाते-रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम के दौरान आज ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

कुंभ

विवाह का विचार कर रहे तो इस संबंध में आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेशा जाने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा के दौरान सावधान रहे। दुर्घटना की आशंका है।

मीन

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर और ऑफिस दोनों जगह आनंद में रहेंगे। हालांकि, मानसिक तौर पर थोड़ा सुस्त जरूर महसूस कर सकते हैं। शल्य चिकित्स संबंधी फैसले को आज के लिए संभव हो तो टालने की कोशिश करें। संतान की शिक्षा से जुड़े विकास पर आप खुशी महसूस करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग