लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कन्या राशि के भाग्य में धन लाभ, पढ़िए 5 अगस्त, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 07:03 IST

सिंह राशिफल: दूर रहने वाले आपके चाहने वाले और मित्रों से अच्छा संदेश मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

Open in App

मेष 

आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक रूप से लाभदायक होगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन बीतेगा। अधिक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेसमैन अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

वृषभ

विचारों और आवाज की जादू से आप आज दूसरों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेंगे। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बोलने और लेखन क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। 

मिथुन

आज के दिन आपको महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। नींद की कमी के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। 

कर्क

आज का दिन कार्य की सफलता और नए कार्य के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

सिंह

दूर रहने वाले आपके चाहने वाले और मित्रों से अच्छा संदेश मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी। 

कन्या

विचारों में वृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। 

तुला

आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।  दुविधाएँ और समस्याएँ मन की शांति हर लेगी। 

वृश्चिक 

घरवालों के बीच सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। 

धनु

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मकर

आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। 

कुंभ

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन

आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग