लाइव न्यूज़ :

3 जुलाई, 2019, राशिफल: आज बुधवार का दिन कैसा है आपके लिए, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 06:55 IST

मीन राशि के जातक को प्रोमोशन से जुड़ी सूचना मिल सकती है। अगर आप बिजनेस में हैं, तो यह बड़े फायदे का दिन है। धन लाभ होगा।

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त और थकाने वाला रहेगा। कुछ ऐसी स्थिति भी आ सकती है जहां एक तरह से आपके कौशल की परीक्षा होगी। दिन भर के काम के बाद शाम अच्छी रहने वाली है और आपके काम के लिए आपकी प्रशंसा होगी। यश बढ़ेगा। साथ ही व्यापार में भी लाभ का योग है।

वृषभ 

आज किसी कारण से आप उलझन में रहेंगे। समस्या पर संबंधित लोगों से बात करे, हल निकल जाएगा। आपके शब्दों का खासा प्रभाव पड़ने वाला है। किसी बहस या विवाद से बचने की कोशिश करें। घबराने की आवश्यकता नहीं है। सब कुछ आपके पक्ष में है।

मिथुन

आज आप रोमांस के मूड में हैं। दिन शानदार रहने वाला और शाम भी आपकी काफी अच्छी रहेगी। काम पर जरूर आज थोड़ा ध्यान दे और इस दौरान सोच-समझकर फैसला लें।

कर्क 

आज आपका ध्यान पैसे पर होगा। इस हिसाब से आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। खर्च कम होगा और पैसे बचाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। अच्छे मुनाफे का योग है। 

सिंह

आप कोई बात किसी से कहना चाहते हैं लेकिन उसे जाहिर नहीं कर पा रहे हैं। वैसे, आप धैर्य बनाए रखें। काम को लेकर आज आप ज्यादा गंभीर होंगे। कोई छोटी-मोटी समस्या आ सकती है जिसके कारण आप थोड़ी देर परेशान रहेंगे और आपके रोजमर्रा के काम में भी देरी होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए नीरस मूड वाला होगा। काम में भी धीमे रहेंगे। शाम जरूर सूकुन वाली होगी और किसी खास दोस्त या अपने प्यार के साथ ये लम्हा आप बिताएंगे। तुला

आज आप छोटी-छोटी बातों पर तनाव में आ सकते हैं। इसलिए धैर्य से काम लेने की कोशिश करें। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान की मदद ले सकते हैं। 

वृश्चिक

आज एक साथ कई काम आपके सामने आने वाले हैं। जाहिर है आप व्यस्त और परेशान भी होंगे। हालांकि, शाम तक आप तमाम परेशानियों से पार पा लेंगे। धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

धनु

आज अपनी बातों से आप अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। उर्जावान महसूस करेंगे और इसका फायदा आपको अपने काम में भी मिलेगा। कोई पुराना कर्ज आपको कोई लौटा सकता है। यात्रा का भी योग है और काम के सिलसिले में अचानक आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।  

मकर

नकारात्मक उर्जा और बातों से आप दूर रहेंगे। जिंदगी में किसी बड़े बदलाव की ओर आप बढ़ रहे हैं। इसके लिए खुद को तैयार रखें। दिन अच्छा गुजरेगा। 

कुंभ

कोई एक पुरानी समस्या आज आपके सामने फिर आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखने की कोशिश कर उससे निपटने की कोशिश करें। उलझन से दूर रहने की कोशिश करें और अपने दिल के हिसाब से इस बारे में फैसला ले। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। 

मीन

आज आपको प्रोमोशन से जुड़ी सूचना मिल सकती है। अगर आप बिजनेस में हैं, तो यह बड़े फायदे का दिन है। धन लाभ होगा। व्यक्तिगत जिंदगी में भी सबकुछ अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर एक शानदार दिन आपका इंतजार कर रहा है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग