लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: शनिवार का आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 3 अगस्त, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 07:27 IST

आज स्वास्थ्य आपके लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब होगा। इस पर होने वाला खर्च आपकी मानसिक परेशानी भी बढ़ाएगा। व्यापार में भागीदार के साथ विवाद हो सकता है।

Open in App

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल)

स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन पर आज संयम बरतने की जरूरत है। आज का नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़ा को कोई समाचार परेशान कर सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता का योग है।    

वृषभ (20 अप्रैल से 20 मई)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा और काम में सफलता मिलेगी। यश का योग है। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। खेलकूद और कला क्षेत्र में भी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन (21 मई से 21 जून)

आज आपकी दिलचस्पी खुद के साज-सज्जा और फैशन में रहेगी। इसकी सराहनी भी आसपास के लोगों से मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों से संबंध और मधुर रहेंगे। उदर संबंधी बीमारी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (22 जून से 22 जुलाई)

आज आपके लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पिता का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को खुशहाल बनाएगा।

सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त)

मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। स्वभाव में उत्तेजन रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)-

अचानक अत्यधिक खर्च आपकी आर्थिक परेशानियों को आज बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर आपकी नतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। सीनियर अधिकारी खुश होंगे। किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)

गृहस्थ जीवन सुखद और आनंद से भरा होगा। आय में वृद्धि का योग है। पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। कहीं घूमने या पर्यटन की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। 

वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)- 

समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतान की प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ आज शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च का ध्यान रखें और इस पर काबू रखने की आज कोशिश करें।

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)- 

आज आप थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। काम से भागने की कोशिश करेंगे। उतर्राध में धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सहकर्मियों से वाद-विवाद की स्थिति को टालने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़े विवाद में कोई हल मिल सकता है। आप फायदे की स्थिति में रहेंगे।

मकर (22 दिसंबर से 19 जून)- 

आज स्वास्थ्य आपके लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब होगा। इस पर होने वाला खर्च आपकी मानसिक परेशानी भी बढ़ाएगा। व्यापार में भागीदार के साथ विवाद हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में आज क्लेश की आशंका है। परिवार को और समय देने की कोशिश करें। सबकुछ ठीक होगा।

कुंभ (20 जून से 18 फरवरी)

आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। प्रवास, पर्यटन, मनोरंजन, प्रणय सबकुछ आज आपके हिस्से में हैं। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)

एक व्यस्त और थकाने वाला दिन आपके सामने है। पुराने बचे कमों को खत्म करने के प्रयास में लगे होंगे। इससे आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। धैर्य रखें और किसी भी बहस से बचने का प्रयास करें। संपत्ति में पैसे निवेश करने के फैसले को आज के लिए टाल देना श्रेयस्कर होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग