लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: प्रणय प्रसंग इस राशि के जातकों का दिन बनायेगा खूबसूरत, पढ़िए 31 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 07:18 IST

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि के जातक आज क्या करें और क्या न करें जैसी उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। वैसे, ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल होगी। पढ़िए, आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन होने वाला है कुछ खासकन्या राशि के जातकों को आज क्रोध पर संयम रखने की जरूरत, बिगड़ जाएंगे बनते काम

मेष

आज बच्चों पर ध्यान दें और उनके साथ समय बितायें। उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है। दिन मिलाजुला रहेगा। बचे हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। मानसिक तौर पर थकान का अनुभव करेंगे। कार्य की अधिक व्यस्तता रहेगी लेकिन बहुत ज्यादा निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापार के लिए दिन मध्यम रहेगा।

वृषभ

पारिवारिक कार्यों में आज आप व्यस्त होंगे। पिता की ओर से लाभ मिलेगा। कोई आपका करीबी आपको निराश करेगा। इसलिए बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा दिखाने से बचें। छात्रों के दिन अच्छा है। पढ़ाई में रुचि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज किसी खास और नये शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य़ में आपके जीवन में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। दिन अच्छा रहेगा और आप खुश महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आपके मन में चल रहा तनाव कम होगा। आर्थिक क्षेत्र में खासकर निवेश को लेकर सावधानी बरतें। माता से लाभ होगा। कर्क

आज आपके लिए दिन बहुत फायदे और लाभ वाला नहीं है। वैसे, बहुत नुकसान भी नहीं होने वाला है। दिन मध्यम रहेगा। अगर आपके बच्चे हैं और दूर रह रहे हैं तो आज उनकी कमी आपको खल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन आम होगा। छात्रों को थोड़ी मेहनत करनी होगी। अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।

सिंह

आज आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। बिजनेस में कोई नया और बड़ा प्रस्ताव आपके हाथ आ सकता है। आप तेजी से और सही फैसले लेंगे और इसका फायदा भी कार्यों में आपको मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। दिन के उतर्राध में उदर संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आज अपने वाणी और क्रोध पर संयम रखें। अपने अहम को दूर रखें। इससे बड़े नुकसान की आशंका है। शारीरिक थकान और सुस्ती का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से विवाद की आशंका है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला

आज आप परिवारजनों और अपने संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। कहीं छुट्टी या पिकनिक आदि मनाने जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। उन्नति की सूचना मिल सकती है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। स्त्री से लाभ होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए फलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपके कार्य आराम से बिना किसी अवरोध के संपन्न होंगे। बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। व्यापार में धनलाभ का योग है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा का योग बन सकता है। 

धनु

कला या मीडिया के क्षेत्र से आप जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति आदि खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसे आज के लिए टालना बेहतर होगा। उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सीनियर अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने की आशंका है। इससे बचें।

मकर

आज आप क्या करें और क्या न करें जैसी उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। कोई निर्णय लेने से कतरायेंगे। वैसे, ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल होगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ

आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और खूबसूरत बनाएंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। विवाह के संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है। गहरे जल से दूर रहें।

मीन

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य आराम से पूरे होंगे। धनलाभ का योग है। दिये हुए कर्ज वापस आ सकते हैं। बहुत पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग