लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शुक्रवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़िए 30 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 07:15 IST

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों पर आज भावुकता हावी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। आप किसी धार्मिक स्थान आदि पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

Open in App

मेष

आज आप उत्साह और उर्जा से भरपूर हैं। अपने कार्यों पर आपका पूरा ध्यान होगा। सीनियर अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा इसके बावजूद आप सफल रहेंगे। पेट से संबंधित बीमारी परेशान करेगी। परिवारजनों के साथ संध्या काल में मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुराने बाकी बचे कार्यों को खत्म करने में सफल होंगे। पिता से लाभ के आज संकेत हैं। कलाकार और खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा है। खर्च में अधिकता होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र अपने प्रयास में सफल होंगे।

मिथुन

आज आप पर भावुकता हावी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थान आदि पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। कहीं पूंजी निवेश के फैसले को लेकर सतर्क रहें। नये काम के लिए दिन अच्छा है। जीवन में आगे की ओर देखने की कोशिश करें।

कर्क

आज आपको मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। खराब स्वास्थ्य  परेशान करेगा। आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। अधिक खर्च आपको चिंतित करेगा।

सिंह

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ होगा। पुराने दिये हुए कर्ज वापस आ सकते हैं। 

कन्या

आर्थिक लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आपके आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे। क्रोध पर संयम रखें नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है और आपका नुकसान होगा।

तुला

आज आप सभी कार्यों को खत्म करने की कोशिश में जुटे होंगे। नतीजे मेहनत के मुताबिक अच्छे मिलेंगे। संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी और संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह को लेकर कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

आज आपके घर में आनंद उल्लास का वातावरण होगा। सभी कार्य आराम से पूरा होंगे। नौकरीपेशआ जातकों को उन्नति मिल सकती है। कार्यालय में अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश की प्राप्ति होगी। गीत-संगीत की ओर झुकाव रहेगा।

धनु

आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। तबीयत खराब रह सकती है। उमंग का अभाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कार्य में पूरी सफलता नहीं मिलेगी। कार्यस्थल पर अपने सीनियर अधिकारी से विवाद से बचें। छात्रों के लिए विदेश जाने का योग बन सकता है।

मकर

आज आप पर नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें। क्रोध पर काबू रखें। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में निराशा मिलेगी। इसे लेकर अभी और समय देने की जरूरत है। इसलिए प्रेम-प्रस्ताव किसी के सामने रखने से आज बचें। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए आनंदमयी होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मीन

आज आपतो कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है। बिजनेस में भी खास फायदा नहीं होने वाला है। मित्रों का जरूर सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है। भावुक होने की बजाय कोई फैसला सोच-समझ कर लें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग