लाइव न्यूज़ :

2 जुलाई, 2019, राशिफल: मीन राशि के जातक आज नया काम शुरू करने से बचें, हो सकता है नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 07:07 IST

सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज चरम पर होगा। कोई भी जोखिम उठाने में आप नहीं हिचकिचाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2 जुलाई, 2019 का राशिफल: वृषभ राशि के लिए आज आर्थिक चुनौतीमिथुन राशि के जातकों के लिए थकाने वाला दिन, धैर्य बनाये रखने की जरूरत

मेष 

आज आप जो मिलेगा, उस पर संतोष के लिए तैयार होंगे। वैसे आप अपनी इच्छा जानते हैं और उस ओर बढ़ाने के लिए कदम भी बढ़ा चुके हैं। विवाद या बहस से बचने की कोशिश करें। खासकर अपने पार्टनर से आपको इस संबंध में बचने की जरूरत है।  

वृषभ 

पैसे से जुड़े मसले आपके दरवाजे पर खड़े हैं। वित्तीय चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों का हालांकि साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शाम सुकून भरी होगी।

मिथुन

आज आपके सामने बेहद व्यस्त और थकाने वाला दिन है। आप पूरा दिन अपने काम में व्यस्त होंगे। आप उर्जा से भरपूर हैं और इसलिए सभी कामों को सफलतापूर्वक पूरा भी करेंगे। आज आपका मूड बार-बार बदल सकता है। धैर्य बनाये रखने की कोशिश करें।

कर्क 

आप आज घर में पाक कला में रूचि दिखाएंगे। किसी नये डिश को बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दिन अच्छा और खुशनुमा गुजरने वाला है। शाम को घर पर मेहमान या पुराने दोस्त आ सकते हैं। 

सिंह

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और कोई भी जोखिम उठाने में आप नहीं हिचकिचाएंगे। आप अगर खिलाड़ी हैं, तो कोई अच्छी खबर आपके लिए आ सकती है। सफलता के नये दरवाजे खुलेंगे। दिन अच्छा है पर बहुत ज्यादा उम्मीद पालने से बचें।

कन्या 

आपके लिए सफलता का आज योग है और इसके रास्ते में आने वाले किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भी तैयार हैं। व्यवसाय के लिहाज से भी दिन अच्छा गुजरने वाला है।

तुला 

आप आज अन्य दिनों से इतर बेहद अलग मिजाज में होंगे। कला में रूचि बढ़ेगी। अपनी पसंद की चीजों को करने में दिन बिताएंगे। हालांकि, कानूनी दस्तावेज से जुड़े किसी काम को करने में सावधानी बरतें। वैसे दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक

आज आपको पुराने दोस्तों और पुरानी बातों की याद आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात या बात कर सकते हैं। आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है या फिर बिजनेस को लेकर कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। 

धनु

आज आपका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ गुजरने वाला है। आपके बच्चे भी आपके इस व्यवहार से खुश होंगे। स्वास्थ्य पर हालांकि ध्यान दें। पेट संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

मकर

आप आज काम के बोझ तले दबे होंगे। आप सुकून और काम से आजादी चाहते हैं लेकिन आज ये संभव नहीं है। समय प्रबंधन पर आपको विशेष तौर पर आज ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ होने वाला है। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं, सबकुछ सटीक योजना के अंदाज से होने वाला है। छोटी-मोटी रूकावट आयेगी लेकिन आप सफलता की राह पर बढेंगे। खुद को उर्जा से भरे रखें। सफलता आपने सामने है।

मीन

आज आपको विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी नये काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से आज बचें। इससे नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत जिंदगी में शांति होगी। अपने पार्टनर से चला रहा कोई विवाद खत्म होने की उम्मीद है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स