लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह राशि के जातक आज रखें अपने वाणी पर संयम, पढ़िए 29 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 07:15 IST

Aaj ka Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के विरोधी आज परास्त होंगे। धनु राशि के जातक कोई नया काम शुरू करने से बचें। पढ़िए, 29 अगस्त का राशिफल

Open in App

मेष

आज आप पुराने और गुजरे हुए दिनों की याद सतायेगी। कुछ पुरानी गलतियों को सुधारने की भी कोशिश करेंगे। भावुकता आप पर छाई रहेगी। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा।

वृषभ

आज आप स्वस्थ्य और उत्साहित महसूस करेंगे। संवेदनशीलता से आप भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों में रुचि लेंगे। समस्याओं से निपटना आप जानते हैं पर कोई पारिवरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक क्षेत्रों में आज ज्यादा ध्यान देंगे। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन

भावनात्मक और आर्थिक दोनों ही मसले आज आपके लिए महत्वपू्र्ण हैं। प्रेम में असफलता की आशंका है। इस रिश्ते को संभालने की कोशिश करें और अपने पार्टनर को कुछ समय दें। सरकारी कामकाज आसानी से संपन्न होंगे और कोई बाधा नहीं आयेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

कर्क

आज आर्थिक लाभ का संयोग है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों को आप टालने की कोशिश करेंगे। गहरे जल से दूर रहें। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बनता दिख रहा है। 

सिंह

संपत्ति या कोई अन्य विवाद आपको चिंतित करेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। स्त्री वर्ग से आज बच कर रहें। अपयश की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कन्या

कला के क्षेत्र में आज आपके लिए सफलता का योग है। पुराने बचे हुए काम खत्म करने में सफल होंगे। कोई बहुत अच्छा समाचार आपका दरवाजा खटखटा रहा है। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

तुला

आज आपको अपने परिवार और खासकर जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए वातावरण अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। माता से लाभ होगा। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर ध्यान से काम करें। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आलस छाया रहेगा। संभव हो तो नया काम या कोई शुभ काम आज के लिए टाल दें। खर्च अधिक होगा इसलिए जेब पर ध्यान दें।

धनु

आज किसी भी नए कार्य को शुरू नहीं करें। शल्य चिकित्स संबंधी फैसले को भी आज के लिए संभव हो तो टाल दीजिए। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। बागवानी, खाना बनाने या पढ़ाई जैसे कामों में मन लगेगा। बिजनेस के लिए दिन मध्यम है। शाम को पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

मकर

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सफलता बहुत आसानी से और कम मेहनत के भी आपके पास आयेगी। दिन का भरपूर फायदा उठायें। आर्थिक स्तर पर मजबूती हासिल होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ

आपके विरोधी आज परास्त होंगे। दिन आनंददायी रहने वाला है। यश-कीर्ति की प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

छात्रों के लिए दिन आज अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार भी आ सकता है। स्टॉक मार्केट में निवेश या व्यापार के लिए दिन अच्छा है। विवाद से दूर रहें। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग