लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए 27 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 06:57 IST

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन शुरू करने से पहले आज अपने राशि के मुताबिक आज का राशिफल यहां देख सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों की मुश्किलें अत्यधिक खर्च से बढ़ेगी। इसलिए जेब का ध्यान रखें....

Open in App

मेष

आप का झुकाव आज कलात्मक कार्यों की ओर रहेगा। ऊंची आकांक्षा आप पर हावी रहेगी। लक्ष्य को लेकर आप गंभीर हैं और इसलिए इसका फायदा भी आपको आज मिल सकता है। मेहनत करते रहिए और खुद में भरोसा करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा होगा।

वृषभ

आज आर्थिक बोझ के कारण आप चिंतित रहेंगे। दिन के उतर्राध में कहीं से पैसे आने के बाद यह चिंता कम होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में शाम तक लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मिथुन

आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी वाकपटुता लोगों को आकर्षित करेगी। नकारात्मक भावना को मन में प्रवेश नहीं करने दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

कर्क

अगर आप शेयर बाजार आदि के कार्य में संलग्न हैं तो आपके लिए दिन बहुत अच्छा नहीं गुजरने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कुछ नई शरुआत की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। गलफहमी से दूर रहें और काम में ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी गलती महंगी पड़ सकती है। 

सिंह

यात्रा के दौरान खुद का आज विशेष ध्यान रखें। खासकर वाहन चलाते समय सावधान रहें। मित्र वर्ग और विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ का योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। सीनियर या बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

कन्या

आज अत्यधिक भावुकता से खुद को बचाने की कोशिश करें। नये कार्यों को सफलता पूर्वक आज शुरू कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिये आज का दिन लाभदायी होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। पिता से विशेष लाभ मिलेगा।

तुला

आज नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतान पक्ष के संबंध में चिंता बनी रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। गहरे जल से दूर रहें। छात्रों के लिए विदेश जाने का योग बन सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन उर्जा से भरा है। काम में पूरे मन से जुटे रहेंगे और रोजमर्रा के काम को खत्म करने की कोशिश करेंगे। इसका फायदा ऑफिस में मिलेगा और बॉस की नजर में आपका कद बढ़ेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च की आशंका है।

धनु

आपके काम और व्यवहार की बदौलत आज समाज में यश होगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात या फिर फोन पर बात हो सकती है। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, किसी रिश्तेदार के बारे में कोई समाचार मन को दुखी कर सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ लगाव बढ़ेगा।

मकर

आज आप पर काम का आज अत्यधिक बोझ रहने वाला है। ऑफिस से लेकर घर तक के कामों में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस को लेकर भावी योजनाओं में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शल्य चिकित्स संबंधी फैसले आज के लिए टालना बेहतर होगा। हालांकि इसके लिए आप चिकित्सक की राय ले सकत हैं।

कुंभ

अत्यधिक खर्च आपकी मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इसका ध्यान रखें। वैसे दिन अच्छा गुजरेग। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नये काम को आज के लिए टाल दें। स्त्री पक्ष से बच कर रहने की जरूरत है।

मीन   

आज मकान, वाहन आदि में पैसे निवेश कर सकते हैं। दिन अच्छा रहने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहें। माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। नई नौकरी तलाशने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता हैं।

 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स