लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग, पढ़ें 15 अक्टूबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 07:04 IST

15 october 2019 rashifal today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

Open in App

मेष

आज आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह और उर्जा अनुभव करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद और उल्लास से समय बीतेगा। मित्र और संबंधियों से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

वृषभ

शारीरिक तथा मानसिकरुप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आप को मानसिकरुप से अस्वस्थ रख सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे समझे निर्णय न लेने 

मिथुन

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। परिवारजनो में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब है। 

कर्क

आज का दिन आपके लिए सानुकूल है। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएँगे। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे, सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतानों और व्यापार की परेशानियों के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा।

कन्या 

आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। आज पानी से दूर रहें। आज धन का व्यय अधिक होगा। आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।

तुला

प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान – सन्मान मिलेगा। 

वृश्चिक

आज आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। 

धनु

आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न हों और क्रोध पर संयम रखिएगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर 

घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल एवं स्त्रीयों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है।

कुंभ

आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। 

मीन

खर्च पर भी संयम रखना अतिआवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिराव आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतिएगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स