लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए कार्तिक मास का पहला दिन, पढ़िए 14 अक्टूबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 07:11 IST

todays horoscope aaj ka rashifal 14 october 2019: आज कार्तिक महीने का पहला दिन है आइए जानते हैं कि राशिफल के जरिए कैसा रहेगा दिन...  

Open in App

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज (14 अक्टूबर 2019, सोमवार) से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। कार्तिक माह 12 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस माह में भगवान विष्णु, शिव और कार्किकेय और तुलसी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकमानाएं पूरी होती है। आज कार्तिक महीने का पहला दिन है आइए जानते हैं कि राशिफल के जरिए कैसा रहेगा दिन...    मेष

कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इस का ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ने की। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता कम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संभालिएगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखिएगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ

गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के विषय में संभलकर चलिएगा।

मिथुन

आज का दिन अनुकूलताभरा और लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क

उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विध्न आने की भी संभावना है। ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

सिंह

आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है। यथासंभव आपने उच्च अधिकारी, प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा।

कन्या

प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा। स्वास्थ्य आप को सताएगा। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। 

तुला

आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएँगे। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। मध्याहन के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे। 

वृश्चिक 

मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी।। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी।

धनु

पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

मकर 

मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। धन और कीर्ति की हानि होने की संभावना है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहिएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ

आज नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सन्मान प्राप्त होगा।

मीन

आज का आप का दिन शुभफलदायी है। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद अपने पर संयम रखिएगा, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा होने की संभावना है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रआज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग