लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मकर राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में मिलेगी आज सफलता, पढ़ें 13 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 07:15 IST

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि के जातक आज अपने लक्ष्य के प्रति बेहद गंभीर रहेंगे और इसके लिए मेहनत करेंगे। उत्साह ज्यादा रहेगा। हालांकि, कार्य में सफलता वैसी नहीं मिलेगी जिसकी आप उम्मीद लगा रहे हैं। पढ़ें, आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क राशि के जातक अपने काम को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगेसिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज तनाव रहेगा, वाणी पर संयम रखें

मेष

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ और अच्छा रहने वाला है। मित्रों और परिवार के साथ आनंद में समय बितेगा। कुछ अधिक पैसे घूमने-फिरने आदि में खर्च हो सकते हैं।नई मित्रता के कारण लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ

आज आप अपने लक्ष्य के प्रति बेहद गंभीर रहेंगे और इसके लिए मेहनत करेंगे। उत्साह ज्यादा रहेगा। हालांकि, इसमें सफलता वैसी नहीं मिलेगी जिसकी आप उम्मीद लगा कर बैठे हैं। किसी पुरानी गंभीर समस्या से निपटने में सफलता मिल सकती है। बिजनेस के लिए दिन मध्यम है। छात्रों के पठन-पाठन के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन

आज आपका झुकाव धर्म और इससे जुड़ी बातों की ओर ज्यादा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। हालांकि, काम में आपका मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल नहीं होंगे। गृहस्थजीवन मधुर रहेगा। उदर संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

कर्क

आज आप अपने काम को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। नतीजे हालांकि आपके पक्ष में नहीं हैं। वैसे अगले कुछ दिनों में आपकी मेहनत का बेहतर नतीजा मिलने की संभावना है। इसलिए निराश नहीं हो और धैर्य रखें। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नकारात्मक विचार से दूर रहें।

सिंह

वैवाहिक जीवन में आज तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पडिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। समाज में अपयश की आशंका है।

कन्या

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी वातावरण अच्छा और आनंदमयी रहने वाला है। नौकरीपेशाजातकों के लिए दिन मध्यम रहने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च आपको चिंतित कर सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान से जुड़ी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं है। पठन-पाठन को लेकर कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज ठीक नहीं होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक

आज आप अपनी वाणी और हाजिर जवाब से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। वैसे इस सफलता से आपको बहुत उत्साहित होने से बचना चाहिए। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।

धनु

आज आप अगर नए कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें। दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी। परिवारजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर

प्रेम-प्रसंग, प्रणय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कामयाबी मिलेगी। वैसे, परिवारजनों के साथ कलह का योग है। इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। बिजनेस में धनलाभ है। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए फलदायी है। बिजनेस में लाभ होगा। पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं और आकस्मिक धन लाभ का योग है। धार्मिक बातों की ओर रूचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मिलेगा।

मीन

आज लोभ या लालच में न फंसे। नुकसान हो सकता है। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। एकाग्रता में कमी रहेगी। गहरे जल से आज दूर रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स