लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा होगा आज का दिन, जानें क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 07:07 IST

मकर राशि के जातकों को अपनी वाणी पर आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी या बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी।

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने वाला है। आपकी लापरवाही का ही नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ नया शुरू नहीं करें। कार्यस्थल पर दिन मध्यम रहेगा। वैवाहिक जीवन में विवाद के योग हैं। कोई अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ

आज नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। इससे बचने की कोशिश करें। सोच-समझकर कोई फैसला लें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। रूका हुआ धन वापस आ सकता है।

मिथुन

आज आपके हाव-भाव और बोलचाल में आक्रमकता रहेगी। इसे काबू में रखें। वित्तीय विषय में कोई अहम फैसला ले सकता है। दिन के उत्तरार्ध में कोई बुरा समाचार आपको परेशान कर सकता है। धन खर्च में वृद्धि होगी।

कर्क

आज आप उत्साह से भरे होंगे और काम में मन लगेगा। यश का योग है। दिन आगे बढ़ने के साथ-साथ चीजे और आपके अनुरूप होंगी। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

सिंह

बिजनेस से संबंधित फैसले लेने के लिए यह दिन शुभ है। धार्मिक बातों की ओर रूचि भी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक को शुभ समाचार मिल सकता है। उन्नति का योग है। दिन के उत्तरार्ध में काम के दौरान कुछ मानसिक कसरत करनी पड़ सकती लेकिन आप सफल रहेंगे। 

कन्या 

आपके किसी सहकर्मी या मित्र को आज आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है। तैयार रहियेगा। संतान के विषय में कोई बात आपकी चिंता बढ़ायेगा। यात्रा को आज के लिए टाल देना सही रहेगा। छात्रों को किसी कारणवश निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

नए कार्य को शुरू करने के लिए आपके लिए आज का दिन अच्छा है। सामाजिक रुप यश प्राप्त होगा। दोपहर बाद काम का बोझ आपको चिंतित कर सकता है। हालांकि, मेहनत के बल पर आप इन चिंताओं को खत्म करने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। उदर और पाचन से जुड़े रोग परेशान करेंगे।

वृश्चिक

काम पूरा नहीं होने की स्थिति में आज हताशा का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में क्लेश आशंका है। संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

धनु 

आज का आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। वैसे दिन अच्छा है और आपके सभी कार्य सफल होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। किसी परिवारिक मसले को लेकर आप कुछ द्विधा में रह सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर

अपनी वाणी पर आज विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी या बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण  अच्छा रहेगा। शादी के संबंध में बात बनती दिख रही है।

कुंभ

आज आप पर कामुकता छाई रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण बना रहेगा। किसी पुराने कार्य को संपन्न कर सकते हैं। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

संपत्ति विवाद के कारण कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसका ध्यान रखें। व्यापार में लाभ का योग है। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी