लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में आज मिलेगी सफलता, पढ़ें 11 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 07:15 IST

मिथुन राशि के जातकों को आज आपको अपने वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। अत्यधिक खर्च से तंगी महसूस करेंगे। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है। पढ़ें आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को अपने जेब पर आज ध्यान देने की जरूरतमीन राशि के लिए लाभदायक होगा दिन, आसानी से पूरे होंगे काम

मेष

आप के लिए काम और सोशल लाइफ के लिहाज से यह दिन व्यस्त रहने वाला है। व्यापार-धंधे में लाभ का योग है। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। परिवारजनों के साथ कम समय बिताने का मौका मिलेगा। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से बचने की जरूरत है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ

आज आपको अपने जेब पर ध्यान देने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। काम का बोझ रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन

आज आपको अपने वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। अत्यधिक खर्च से तंगी महसूस करेंगे। आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। शल्य चिकित्सा को आज के लिए टालने की कोशिश करें।

कर्क

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नये वाहन खरीद सकते हैं। विपरीत लिंगीय शख्स के प्रति अत्यधिक आकर्ष महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।

सिंह

आज आप अपने सभी कार्यों को साहसिक तरीके से संपन्न कर सकेंगे। पिछले कुछ महीनों से जारी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। काम को लेकर कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। घर में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या 

आज आप किसी कारण वश चिंतित रहेंगे। संतानों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं है। पढ़ाई में कठिनाई आएगी। उच्च शिक्षा को लेकर जारी प्रयास में बाधा आ सकती है। पैसे कहीं निवेश करने से पहले सतर्कता बरतें। शेयर बाजार, सट्टा आदि से आज दूर रहें।

तुला

कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रसिद्धि और यश मिलने का योग है। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा।

वृश्चिक

आज बिजनेस में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का अपने सीनियर अधिकारी या सहकर्मी से विवाद हो सकता है। दिन की शुरूआत निराशाजनक समाचार से हो सकती है। दिन के उतर्राध में मानसिक परेशानी धीरे-धीरे खत्म होने का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु

आज आप कुछ बातों या महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर उलझन महसूस करेंगे। अनावश्यक धन खर्च होगा। कार्यों को पूरा करने में बाधा आयेगी। पुराने मित्रों से अकस्मात मुलाकात हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर

आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए सामान्य रहने वाला है। निर्धारित कार्य आराम से पूरे होंगे। आफिस या व्यवसायिक स्थान पर वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। नये कपड़े आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ

आज काम का बोझ आप पर ज्यादा रहने वाला है। पुराने काम आप सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। गहरे जल से दूर रहें। मित्रों के साथ गलतफहमी से दूर रहें। नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। सरकारी काम आसानी से और बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नए मित्र बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस आयेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग