लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: आज इन 5 राशिवालों को मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के योग

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2024 05:21 IST

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।        

मेष दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। किसी कारण से मानसिक शांति भंग हो सकती है। निराशा और हताशा दोनों का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके आएंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। विलासिता की चीजों में धन खर्च होगा। आमदनी में भी इजाफा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन देने से दूर रहना होगा। अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। दोस्तों या फिर रिश्तेदारों पर अपने विचारों को थोपने की कोशिश न करें। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। आज आप अजनबी सा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी होटल में लंच या डिनर कर सकते हैं।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। आप परोपकार करेंगे, जिससे मन को खुशी होगी। मेहनत आपकी रंग लाएगी। निश्चित ही आपको इससे लाभ होगा। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। 

तुला दैनिक राशिफल: आज यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। समय का सदुपयोग करें। धन की कमी के कारण आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अवरुद्ध हो सकती है।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। 

धनु दैनिक राशिफल: आज छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। लेनदेन को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। यदि किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता रहेगी। ऐसे में अधिक धन खर्च करने से परहेज करें। आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप अपनी कई तरह की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नजर आएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में होंगे। आपका जोश और जुनून दोनों हाई रहेगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को पदोन्नति होगी। वाणी में नियंत्रण रखना होगा। बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग