लाइव न्यूज़ :

वैदिक ज्योतिष का ये एक शक्तिशाली उपाय कर देगा आपकी सारी परेशानियों का अंत

By रुस्तम राणा | Updated: September 13, 2024 15:58 IST

 यदि कुंडली में आपकी राशि कमजोर है और आप विविध क्षेत्रों में बाधाओं का सामना कर रहे हैं। बनते काम बिगड़ रहे हैं तो आपको अपनी राशि के अनुसार वैदिक ज्योतिष से जुड़े कुछ आसान उपाय करने चाहिए।

Open in App

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि ग्रहों की स्थिति जातक के अनुकूल नहीं होती हैं तो उसे फिर अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह परेशानी निजी जीवन से लेकर आपके पेशेवर जीवन से जुड़ी हो सकती है अथवा आपको आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यदि कुंडली में आपकी राशि कमजोर है और आप विविध क्षेत्रों में बाधाओं का सामना कर रहे हैं। बनते काम बिगड़ रहे हैं, मेहनत के बावजूद सफलता हासिल नहीं हो रही है तो आपको अपनी राशि के अनुसार वैदिक ज्योतिष से जुड़े कुछ आसान उपाय करने चाहिए। ये उपाय कुंडली में आपकी राशि के स्वामी ग्रह को प्रबल बनाएंगे। जिसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। इनको करने से आपकी तकलीफें दूर हो सकती हैं। आपकी राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं - 

कुंडली में अपनी राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत बनाने के लिए करें ये उपाय

मेष राशि: आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि: आपको महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए।

मिथुन राशि: आपको ॐ नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए। 

कर्क राशि: आपको सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। 

सिंह राशि: आपको आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। बाद में गेहूं का दान करना चाहिए।

कन्‍या राशि: आपको दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए।

तुला राशि: आपको ॐ क्रीं कालिके स्वाहा बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

धनु राशि: आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि:आपको ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि: आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। 

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी और तथ्य विभिन्न माध्यमों से जुटाकर आप तक पहुंचाएं गए हैं। इसकी सटीकता और पूर्णता के लिए लोकमत हिन्दी जिम्मेदार नहीं है। इस संबंध में किसी जानकार पंडित या ज्योतिष विद्वानों से सलाह जरूर लें।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग