लाइव न्यूज़ :

घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें, बनते हैं सुख-संपत्ति के प्रबल योग

By गुलनीत कौर | Updated: May 20, 2019 06:21 IST

पूजा घर में भगवान की कैसी मूर्ति है, कितनी मूर्तियां या तस्वीरें रखी गई हैं, पूजा घर की साफ सफाई समय से होती भी है या नहीं, शास्त्रों में इन सभी बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक माना गया है।

Open in App

हिन्दू धर्म में अमूमन सभी घरों में मंदिर होते हैं। कुछ लोग अपने घर के किसी कमरे को पूजा घर बनाते हैं। इसी कमरे में रोजाना पूजा के जाती है। मगर कुछ लोगग घर के किसी एक कोने में भगवान की मूर्ति या तस्वीर सजाकर करके उसे पूजा स्थल का नाम देते हैं। शास्त्रों के अनुसार पूजा स्थल छोटा हो या बड़ा हो इससे फर्क नहीं पड़ता हैं, कुछ महत्व रखता है तो वह है पूजा घर में रखा सामान। 

पूजा घर में भगवान की कैसी मूर्ति है, कितनी मूर्तियां या तस्वीरें रखी गई हैं, पूजा घर की साफ सफाई समय से होती भी है या नहीं और साथ ही पूजा घर में पूजा करने योग्य किन वस्तुओं को रखा गया है और क्या अनुपस्थित है। इन सभी बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक माना गया है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने घर के पूजा घर में कौन सी ऐसी 5 चीजें अवश्य रखनी चाहिए जो घर में सुख एवं संपत्ति आगमन के प्रबल योगों को उत्पन्न करती हैं। 

1) घंटी

पूजा घर में एक छोटी घंटी जरूर होनी चाहिए। कुछ लोग जो विशेष रूप से बड़ा पूजा घर बनवाते हैं वे मंदिर की तरह ही अपने पूजा घर में घंटी लगवाते हैं। लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकते तो एक छोटी सी हाथ में पकड़ने वाली घंटी रखें। रोजाना सुबह शाम पूजा के दौरान इसे बजाएं। पूजा की घंटी की आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बुरी ऊर्जा नष्ट होती है।

2) कलश

घर के मंदिर में तांबे का कलश रखना शुभ माना जाता है। तांबे के कलश में पवित्र जल भरकर ऊपर से नारियल और कुमकुम लगाकर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन के योग बनाती हैं। घर के मंदिर में कलश स्थापित करने के लिए खास पूजन विधि का प्रयोग भी किया जाता है। 

3) स्वास्तिक

स्वास्तिक हिन्दू धर्म का पवित्र धार्मिक चिह्न माना जाता है। घर के प्रवेश द्वार पर सिन्दूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाने से घर बुरी नजर से बचा रहता है। घर के मंदिर में एक थाली पर सिन्दूर के इस्तेमाल से स्वास्तिक का चिह्न बनाकर इस थाली को रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: 22 मई से शुरू हो रहा 'ज्येष्ठ महीना', हनुमत अराधना के लिए उत्तम समय, करें ये दो काम, मंगल दोष से मिलेगी मुक्ति

4) शंख

समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त होने वाली मूल्यवान वस्तुओं में से एक शंख भी था। इसे पूजा में बेहद पवित्र माना जाता है। जिस घर में सुबह-शाम दो बार शंख की ध्वनि बजती है, वह घर रोग, शोक और दुविधा से दूर रहता है। ऐसे घर में सुख, संपत्ति का आगमन होता है।

5) दीया

घर को बुरी नजर से बचाने और देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए घर के मंदिर में घी या सरसों के तेल का दीया अवश्य जलाना चाहिए। कुछ लोग तो अपने मंदिर में अखंड ज्योति जलाते हैं और इसे कभी बुझने नहीं देते। मगर इसका पालन करना कठिन होता है। इसलिए सुबह और शाम दीया जलाना ही काफी होता है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग