लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, सबसे चमकदार दिखेगा शुक्र ग्रह-जानें समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2020 15:14 IST

आसमान साफ होने की वजह से चंद्रमा और शुक्र ग्रह को करीब देखा जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने में प्रतिदिन रात्रि आकाश में कोई न कोई खगोलीय घटना घटित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय खगोलिकी संगठन ने अप्रैल माह को ग्लोबल एस्ट्रोनॉमी मंथ घोषित किया हुआ है।

लॉकडाउन के बीच जहां एक ओर सभी घरों में फंसे हैं तो वहीं अप्रैल का आखिरी हफ्ता खगोलप्रेमियों के लिए शानदार होने वाला है। इस हफ्ते में आकाश में कई दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। आसमान साफ होने की वजह से चंद्रमा और शुक्र ग्रह की करीबी को देखा जा सकता है। 

साल का सबसे चमकीला दिखेगा शुक्र ग्रह

इवनिंग स्टार वीनस यानी शुक्र ग्रह इस पूरे हफ्ते चांद के पास और सबसे चमकीला दिखेगा। खासकर 28 अप्रैल को ये सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल को सबसे चमकदार दिखने से पहले शुक्र ग्रह चांद के पास आएगा। ये घटना 26 अप्रैल को हो चुकी है। 

इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने मीडिया हाउ को बताया कि लखनऊ के रात्रि आकाश में ये दोनों ग्रह सूर्यास्त के बाद से ही दिखने लगेंगे। इन दोनों के एक दूसरे के करीब आने का समय शाम 6.52 मिनट से होगा। 26 अप्रैल की रात में 8.53 पर इन दोनों के बीच की दूरी सबसे कम रही।

इसी महीने हो चुकी है एक और खगोलीय घटना

इससे पहले इसी महीने 14 अप्रैल को चन्द्रमा और बृहस्पति, 15 अप्रैल को चन्द्रमा और शनि और 16 अप्रैल को चन्द्रमा व मंगल एक दूसरे के सबसे करीब आ चुके है। अप्रैल महीना खगोलीय घटना के रूप में सबसे अच्छा माना जा रहा है। 

स्पेस डॉट कॉम की खबर के अनुसार शुक्र और चांद का ये मिलन 26 अप्रैल से 3 मई तक देखा जा सकता है। इस महीने में प्रतिदिन रात्रि आकाश में कोई न कोई खगोलीय घटना घटित हो रही है। इस महीने ज्यादातर आसमान साफ रहता है। दिन लंबे होना शुरू हो चुके होते हैं। समस्त घटनाएं लोग आसानी से देख सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय खगोलिकी संगठन ने अप्रैल माह को ग्लोबल एस्ट्रोनॉमी मंथ घोषित किया हुआ है।

टॅग्स :शुक्र गृहचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठShukra Gochar 2026: बंपर लाभ के लिए तैयार रहें ये 3 राशि के जातक, धन-वैभव देने वाला शुक्र मेष राशि में करने जा रहा है प्रवेश

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग