लाइव न्यूज़ :

Taurus 2020 Horoscope: वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, किस महीने मिलेगी तरक्की की खबर और कैसी होगी लव लाइफ, पढ़ें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 12:05 IST

Vrishabha Rashi Varshik Rashifal 2020: वृषभ राशि के लिए ये साल बहुत शुभ होने वाला है। प्रेम से लेकर नौकरी तक के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातक शुभ समाचार की उम्मीद कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देTaurus 2020 Horoscope: वृषभ राशि के लिए शुभ रहने वाला है ये सालसाल के शुरुआत में हालांकि कुछ चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Vrishabha Rashi Varshik Rashifal 2020: वृषभ राशि के लिए आने वाला साल उम्मीदों भरा होगा। कई मायनों में ये सफलता की नई कहानी लेकर आने वाला है। वहीं, इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए ये साल कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष पंचग्रही योग भी बन रहा है जो आप पर शुभ प्रभाव डालने वाला है। हालांकि, साल के शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

इसलिए संयम बनाए रखने की जरूरत है। साल की शुरुआत में गुरु का अष्टम भाव में अष्टमेष होकर विराजमान होने से सेहत पर भी कुछ नकारात्मक असर पड़ सकता है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। जानिए, महीने के मुताबिक कैसा होगा वृषभ राशि के जातकों के लिए 2020 का साल

Taurus 2020 Horoscope: वृषभ राशि का साल 2020 का राशिफल

जनवरी, 2020: वृषभ राशि के जातकों के लिए इस महीने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा। शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन के साथ कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

फरवरी 2020: व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को लेकर जरूरत है कि आप संयम बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का बोझ होगा और इसलिए महीना थकाने वाला हो सकता है।

मार्च, 2020: आर्थिक क्षेत्र पर सफलता मिलेगी। कमाई बढ़ेगी और प्रोमोशन को लेकर भी शुभ समाचार मिल सकते हैं या आप इसकी इसी महीने उम्मीद कर सकते हैं। 

अप्रैल, 2020: इस महीने बिजनेस में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। करियर के लिहाज से भी कुछ नया शुरू करने का ये महीना आपके लिए साबित हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मई, 2020: आर्थिक क्षेत्र में और फायदा होने वाला है। बिजनेस से जुड़े तो लाभ होगा। लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

जून, 2020: ये महीना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। बड़े-बुजूर्गों का जरूर ध्यान रखें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए ये महीना कोई अच्छी खबर लेकर आयेगा।

जुलाई, 2020: ये महीना कुल मिलाकर सामान्य रहने वाला है। आप अपनी जिंदगी में व्यस्त होंगे। कुछ ज्यादा नये की उम्मीद नहीं करें। संपत्ति को लेकर कुछ विवाद सामने आ सकते हैं।

अगस्त, 2020: ये महीना भी आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई बड़ा बदलाव या किसी परेशानी से आपका सामना नहीं होगा। एक अच्छा आनंद से भरपूर पारिवारिक जीवन आप बिताएंगे।

सितंबर, 2020: ये महीना आपके लिए कुछ खास लेकर आने वाला है। किसी संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। महीने का आखिर तक जमीन जायदाद का सुख मिल सकता है। प्रतियोगी छात्रों के लिए ये महीना शुभ समाचार लेकर आयेगा।

अक्टूबर, 2020: ये महीना भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो जिसने आपका नुकसान किया है, उसे जवाब देने में आम कामयाब होंगे।

नवंबर, 2020: इस महीने आपको व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये कुछ दिनों की बात होगी। इसके बाद आपको राजयोग का लाभ मिलने लगेगा। महीने के शुरुआती दो हफ्ते के बाद भाग्य भी आपके साथ होगा।

दिसंबर, 2020: साल का समापन आप जोरदार तरीके से कर सकेंगे। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने पार्टनर के साथ छुट्टी पर कहीं घूमने जा सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र2020
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग