लाइव न्यूज़ :

सूर्य जयंती 2023: इस दिन मनाई जाएगी सूर्य जयंती, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 17:33 IST

सूर्य जयंती को कई और नामों से भी पुकारा जाता है। इसे सूर्य सप्तमी, रथ सप्तमी, अचला सप्तमी और माघ सप्तमी भी कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 28 जनवरी को सूर्य जयंती मनाई जाएगी।सूर्य जयंती को सूर्य सप्तमी और रथ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है।इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है।

हिंदू धर्म में सूर्य देवता की पूजा करने का खास महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य की उपासना करने से सारे दुख कटते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ती होती है। लोग रोजाना सूर्य देवता को अर्घ देते हैं लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य जयंती को भगवान सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य जयंती मनाई जाती है। इस साल शनिवार, 28 जनवरी को सूर्य जयंती मनाई जाएगी। 

सूर्य जयंती को कई और नामों से भी पुकारा जाता है। इसे सूर्य सप्तमी, रथ सप्तमी, अचला सप्तमी और माघ सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से आपके घर में सुख-शांति आती है और ईश्वर आपसे प्रसन्न होते हैं। 

क्या है पूजा का मुहूर्त?

हिंदू पंचांग के हिसाब से कल शनिवार के दिन सूर्य जयंती है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इस दिन प्रात: काल उठकर स्नान करके सूर्य देवता की पूजा करें। इस दिन स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

ऐसे करें पूजा

- सूर्य सप्तमी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान करें। - स्नान के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाए।- अगर संभव हो तो किसी नदी के पास जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ती स्थापित करें और पूजा करें। - अगर आप नदी किनारे नहीं जा सकते तो आप घर में ही पूजा कर सकते हैं। आप घर में सूर्य देव की मूर्ती स्थापित करें। - मूर्ति स्थापित करने के बाद लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत, घी, प्रसाद आदि सामग्री से भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें। - पूजा के दौरान आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें, कथा सुने या खुद से किताब लेकर पढ़ें। - पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद मीठे का भोग भगवान को लगाएं।- इस दिन गरीब और ब्राह्मण को दान जरूर दें।

मान्यताओं के अनुसार, सूर्य जयंती के दिन व्रत रखने का खास महत्व है। इस दिन सिर्फ फलहार करें और तामसिक भोजन से दूर रहें। इस दिन किसी भी तरह से किसी के साथ कुछ बुरा न करें न ही अपने मुंह से किसी के लिए अपशब्द कहें। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है उस पर भगवान की कृपा होती है। सूर्य देव प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सारी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता।

टॅग्स :हिंदू त्योहारत्योहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग