लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण, 148 साल बाद खास संयोग, इन पांच राशियों के लिए शुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2021 09:05 IST

Solar Eclipse 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में ये दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक भी नहीं लगने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समय के अनुसार 10 जून को दोपहर 1.42 बजे से शुरू होगा सूर्यग्रहणभारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में दिखेगा, अन्य राज्यों में ये नजर नहीं आएगासूर्य ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा, कर्क सहित कन्या, वृश्चिक जैसी राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ फलदायी

Solar Eclipse: इस साल का पहला सूर्यग्रहण आज लग रहा है। सूर्य ग्रहण ऐसी खगोलीय घटना है जिस पर वैज्ञानिकों सहित आम लोगों को भी नजर रहती है। धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से भी इसका अलग महत्व है। हालांकि आज यानी 10 जून को लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई नहीं देगा। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में इसे सूर्यास्त से कुछ समय पहले देखा जा सकेगा।

Surya Grahan 2021: सूर्यग्रहण का सूतक नहीं लगेगा 

सूर्यग्रहण चूकी भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक भी नहीं मान्य होगा। पूजा-पाठ किए जा सकते हैं। सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद 1 बजकर 42 पर होगी। इसका समापन शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।

इसके मायने ये हुए चंद्रमा इस अनोखी खगोलीय घटना के दौरान सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा लेकिन सूर्य का बाहरी हिस्सा एक वलय या रिंग के आकार में प्रकाशित होता दिखाई देगा।

Surya Grahan 2021: 148 साल बाद खास संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्यग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है। आज शनि जयंती भी है। यह संयोग 148 साल बाद बन रहा है कि सूर्यग्रहण शनि जयंती के दिन लग रहा है। साथ ही वट सावित्री व्रत भी है।

Surya Grahan 2021: किन राशियों पर है सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। ऐसे में जिन राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है, उसमें कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ जातक शामिल हैं।

कर्क के लाभ भाव यानी एकादश भाव में सूर्य ग्रहण के चलते आपको लाभ की प्राप्ति होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत मिल रहे है।

कन्या राशि की बात करें तो पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। नौकरी में अच्छी और मनचाही जगह तबादला मिलने के संकेत हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Surya Grahan 2021: वृश्चिक, धनु और कुंभ के लिए शुभ संकेत

वृश्चिक राशि के लिए व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। लोगों से मेलजोल बढ़ने वाला है। लव लाइफ के लिए शुभ संकेत हैं। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशि के जातकों के लिए करियर में अच्छे मौके मिलने वाले हैं। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छे फल निकट भविष्य में मिलने वाले हैं।

वहीं कुंभ राशि के जातकों को कर्जों से मुक्ति मिल सकती हैं। वाहन और प्रॉपर्टी आदि से लाभ के संकेत हैं। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग