लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2022: 17 सितंबर से सूर्य का राशि परिवर्तन इन 4 राशिवालों के लिए होगा वरदान, शुरू होंगे अच्छे दिन

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2022 16:25 IST

सूर्य ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसके राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसे पिता, राजा, आत्मा, नेतृत्व, उच्च पद, सरकारी नौकरी, पिता आदि का प्रतीक माना जाता है।

Open in App

Surya Gochar Kanya Rashi 2022: सूर्य ग्रह 17 सितंबर 2022 को अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में एक माह तक रहेंगे। सूर्य के कन्या राशि में आने पर इसे कन्या संक्रांति भी कहा जाएगा। कन्या राशि में सूर्य इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। किंतु हम यहां चार राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर कन्या संक्रांति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से इन चार राशियों की किस्मत पलटने वाली है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-

मेष राशि

सूर्य का गोचर आपके लिए खास रहने वाला है। यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा, जो शत्रु भाव है। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंद्वी आपसे हार मान लेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपको ऋण से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि

यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। सूर्य का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यह आपका सुख भाव है। आपके सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। किंतु उसके लिए आपको प्रयत्न भी करने होंगे। आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। यह भाव आपका लाभ भाव है। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों की तरक्की होगी। कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है।

मीन राशि

सूर्य का गोचर आपकी किस्मत को पलटने वाला है। इस अवधि में आपके करियर में जबरदस्त सफलता देखने को मिल सकती है। सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेगा। यह आपका विवाह भाव कहलाता है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। इस अवधि में परिवार से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।  बिजनेस में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी लोक मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। लोकमत हिन्दी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग