लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2025: मेष राशि में आते ही सूर्य हो जाएंगे बेहद बलशाली, इन 5 राशियों का कर देंगे कल्याण, जबरदस्त चमकेगी किस्मत

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2025 16:12 IST

Surya Gochar 2025: सूर्य का मेष राशि में आना, मेष संक्रांति कहलाता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सौर वर्ष का प्रारंभ भी माना जाता है।

Open in App

Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2025 को तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 15 मई 2025, को रात 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है और कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में बलवान माना जाता है और वह उसी के अनुसार ही फल देता है। सूर्य का मेष राशि में आना, मेष संक्रांति कहलाता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सौर वर्ष का प्रारंभ भी माना जाता है। सूर्य के मेष राशि में गोचर से 5 राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस एक माह की अवधि में उनके जीवन में अनेक प्रकार के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। उन्हें गोचर का प्रत्यक्ष लाभ मिलने वाला है। 

सूर्य ग्रह के मेष राशि में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी के योग बनेंगे। शासन सत्ता का खूब लाभ मिलेगा। आपकी लीडरशिप का लोग लोहा मानेंगे। 

मिथुन राशि: इस दौरान जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों की तरक्की होगी। आपको किसी क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। 

कर्क राशि: सूर्य देव का यह गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आपकी तरक्की हो सकती है अथवा किसी अच्छी जगह आपका प्रमोशन हो सकता है। नौकरी की खोज करने वाले जातकों को इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि: इस अवधि में आपके सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। कार्य के चलते यात्रा करना पड़ सकता है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से खूब लाभ मिलेगा। भाग्य का पहिया भी आपके अनुकूल चलेगा। 

कुंभ राशि: इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होगी। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?