लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2024: 16 जून को सूर्य बदलेगा अपनी राशि, इन 4 राशिवालों के पास जमकर आएगा रुपया-पैसा

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2024 14:58 IST

इस महीने सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेंगे।

Open in App

Surya Gochar 2024:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है। सूर्य ग्रह मेष राशि में उच्च का, तो तुला राशि में नीच अवस्था में होता है। यह हर माह अपनी राशि बदलता है। इसे ऊर्जा, क्रोध, राजा, नेतृत्व, पिता, आत्मा, मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। इस महीने सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेंगे। किंतु सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से 4 राशियों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे - 

वृष राशिवालों का बढ़ेगा साहस

आपकी राशि से सूर्य पराक्रम भाव में गोचर करेगा। इससे आपके साहस में वृद्धि होगी। आपको अनेक कार्यों में सफल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी। गोचर से आपको आर्थिक फायदा होगा। नौकरी-कारोबार में अच्छा धन कमाएंगे। कुल मिलाकर कर्क संक्रांति आपके लिए शुभ साबित होगी।  

मिथुन राशि के जातकों को होगा धनलाभ

आपकी राशि से सूर्य धन भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपको धनलाभ होगा। यह अवधि निवेश के लिए लाभकारी रहेगी। व्यापार में उन्नति के अवसर आएंगे। संबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक चिंता बनी रह सकती है। 

कन्या राशि राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी

सूर्य आपकी राशि ले लाभ भाव में आएगा। आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। अलग-अलग जगहों से आपको धन प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों और बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। 

तुला राशिवाले कार्यक्षेत्र में पाएंगे तरक्की

सूर्य आपकी राशि से कर्म भाव में आएगा। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब तरक्की पाएंगे। कार्य और व्यापार दोनों में आपको सफलता मिलेगी। पिता जी से रिश्ते भी मधुर बनेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग