लाइव न्यूज़ :

सूर्य का दो दिन बाद राशि परिवर्तन, मीन में होगा प्रवेश, जानिए आपकी जिंदगी पर क्या होगा इसका असर

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2020 12:06 IST

Sun Transit 2020: सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस बार 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर तमाम दूसरी राशियों पर क्या होगा, जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देSun Transit 2020: सूर्य का प्रवेश मीन राशि में 14 मार्च यानी शनिवार को होगामीन राशि के लिए ये परिवर्तन बहुत शुभ नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

Sun Transit 2020: ठीक दो दिन बाद यानी 14 मार्च (शनिवार) को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य शनिवार को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है। इस लिहाज से उनके राशि परिवर्तन पर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। सूर्य चूकी इस 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसे मीन संक्रांति पर्व के तौर पर मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में संक्रांति का बहुत महत्व है। इसदिन पवित्र नदियों में स्नान और दान आदि करने का महत्व है। साथ ही इस परिवर्तन का असर तमाम राशियों पर भी पड़ता है। आईए, जानते हैं सूर्य के इस बार मीन राशि में प्रवेश का आपकी राशि के अनुसार आप पर क्या असर होगा।

मेष 

छात्रों के लिए आने वाले समय काफी शुभ रहने वाले हैं। हालांकि, मेहनत की भी काफी जरूरत है। नये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में भी सफलता आपको मिल सकती है। लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मकता को दूर रखें।

अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझ कर आगे बढ़ें। कानूनी कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए धैर्य बनाये रखें।

वृषभ

सूर्य का ये राशि परिवर्तन आपकी राशि से 11वें स्थान में होने जा रहा है। आपके लिए आय में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक व्यवस्था में सुधार आएगा। समाज में भी मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परिवार और भाई-बंधुओं के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होंगे। किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो आपसे बेहद जुदा है और उसके साथ तालमेल बैठाने में परेशानी का अनुभव करेंगे। विपरीत लिंग के साथ किसी रिश्ते को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन

सूर्य का राशि परिवर्तन आपके 10वें भाव में हो रहा है। ये करियर के लिहाज से अहम होगा। पेशेवर लाइफ में आपके सामने अच्छे अनुभव आने वाले हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सामाजिक तौर पर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कर्क

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप किसी कार्य में लंबे समय से फंसे हैं तो अब राहत महसूस कर सकते हैं। उसके पूरा होने का समय आ गया है। काम में कुछ अच्छे मौके आपके सामने आने वाले हैं। इसका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन में सफलता के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

सिंह

आपके लिए ये राशि परिवर्तन बहुत अहम होने जा रहा है। सूर्य आपकी राशि के 8वें स्थान में होंगे। आपका आकर्षण विज्ञान और दूसरी ऐसे विषयों की बढ़ेगा। आपके लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

कन्या

अगर आप शादी-शुदा हैं तो आपके लिए समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी से अनबन बढ़ सकती है। पेशेवर जिंदगी के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में भी तरक्की के आसार हैं। नये रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें।

तुला

कानूनी मसलों में आपके लिए सफलता के योग हैं। हालांकि दूसरी ओर खर्च भी बढ़ेंगे। इसलिए जेब पर ध्यान दें और खर्चों में कटौती की कोशिश करें। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नतीजों के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मसालेदार और गर्म चीजों से परहेज करें।

वृश्चिक

सूर्य आपकी राशि से पंचम घर में गोचर करने जा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि आपकी पेशेवर जिंदगी के लिए ये अच्छा समय है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने और कुछ अलग सोचने का समय है। पैसों की बचत करें। संतान पक्ष को लेकर चिंता होगी। तनाव भी रह सकता है। खुद की वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें।

धनु

आपके लिए आने वाले कुछ दिन मिश्रित नतीजे वाले होंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का अनुभव करेंगे। खासकर माता का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा। परिवार में भी कुछ अशांति का अनुभव करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और वित्तीय क्षेत्र में भी फायदा होगा।

मकर

सूर्य आपकी राशि से तीसरे घर में गोचर करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य में गिरावट होगी। यही अनुभव आपके माता-पिता को भी हो सकता है। हालांकि, इसके बावजूद आप तमाम चुनौतियों से निपटने में कामयाब होंगे। काम के संबंध में यात्रा का भी योग है। 

कुंभ

अपने पार्टनर से किसी बेवजह की बहस में उलझ सकते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छे रहने वाले हैं। हालांकि, परिश्रम की भी जरूरत है। नौकरी आदि में भी सफलता के योग हैं।

मीन

सूर्य का प्रवेश मीन राशि में ही होने जा रहा है। इस लिहाज से स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव होंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मामला और बिगड़ सकता है। वित्तीय क्षेत्र में जरूर उभार होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग