लाइव न्यूज़ :

5 जनवरी को बन रहा है शुभ योग, व्रत रखने पर खुल जाएंगे सफलता के मार्ग

By धीरज पाल | Updated: January 4, 2018 18:18 IST

केवल व्रत ही नहीं, इस तरह गणेश भगवान की अराधना करके भी पा सकते हैं शुभ फल।

Open in App

माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है। माघ का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में 5 जनवरी शुक्रवार को माघ नक्षत्र और चतुर्थी के संयोग से प्रीति नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग को शुभ माना जा रहा है। इस योग से प्रेम संबंधित कामों में सफलता मिलती है। इस योग में चंद्रमा का महत्व होता है। महिलाएं अपने परिवार के लिए व्रत रख सकती हैं।  

उत्थान ज्योतिषि संस्थान के पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक यह शुभ योग रात 2 बजकर 1 मिनट से  अगले दिन 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार के दिन पड़ने वाले इस योग में आप व्रत रखकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। यह दिन भगवान भगवान गणेश की अराधना के लिए अच्छा माना जाता है।

इसके साथ ही बव और बाल्व नामक दो शुभ करण भी बन रहे हैं। पं पूर्वांचली के मुताबिक शुक्रवार को रात 9:03 मिनट पर चंद्रोदय होगा। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रती फलहारी चीजें खा सकते हैं।

इस विशेष योग में तिलकुटा चौथ पर सिद्धियों के लिए विशेष परिस्थितियां जन्म ले रही हैं। इस चतुर्थी को संकटों से उभारने वाली चौथ कहा गया है। आज के दिन किए गए विशेष उपाय और पूजन से साल भर तक संकट आपके पास भी नही भटकेंगे। पं पूर्वांचली के मुताबिक आप गणेश के लिए व्रत रख सकते हैं। 

 इस चतुर्थी पर लक्ष्मीविनायक के पूजन से अपार धन संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। इस मंत्र से करें श्री गणेश और लक्ष्मी को करें प्रसन्न, मिलेगा शांति और तरक्की का वरदान।

मंत्र- ॐ श्रीं गं गणपतये लक्ष्म्यै आगच्छ आगच्छ फट् स्वाहा ॥

टॅग्स :पूजा पाठमां लक्ष्मीहिंदू धर्मभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग