लाइव न्यूज़ :

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक समय, भूल से भी ना करें ये 7 काम

By गुलनीत कौर | Updated: July 12, 2018 15:17 IST

ग्रहण के दिन ही सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर अमावस्या का समय समाप्त होगा। यह आषाढ़ आमवस्या है।

Open in App

साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार सूतक समय का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, अन्यथा भविष्य पर इसका बुरा प्रभाव हो सकता है। भारतीय समय के अनुसार 13 जुलाई का सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा, जो कि 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। 

ग्रहण के दिन ही सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर अमावस्या का समय समाप्त होगा। यह आषाढ़ आमवस्या है, जिसे शास्त्रों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, इस अमावस्या पर पूर्वजों की तृप्ति हेतु कई उपाय किए जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार यह समय महत्व रखने वाला होता है, इसलिए यह सलाह दी जा रही है कि लोग अशुभ कार्यों को करने से सख्त बचें। 

ऐसे लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस साल सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम

1. सूर्य ग्रहण के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए2. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है3. ग्रहण के दौरान शौच नहीं करना चाहिए। (वृद्ध, बच्चों और रोगियों को छोड़कर)4. मंदिर में प्रवेश और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए5. दांतों की सफाई, बालों में कंघी आदि चीजें नहीं करनी चाहिए6. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए7. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय चाकू और सुई का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों को क्षति पहुंच सकती है

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग