लाइव न्यूज़ :

आज रात 'पुरी' में लगेगी आस्था की डुबकी, लाखों श्रद्धालु करेंगे जगन्नाथ के पावन दर्शन

By गुलनीत कौर | Updated: June 28, 2018 14:48 IST

Snana purnima: 14 जुलाई को जगन्नाथ पूरी में रथ यात्रा निकाली जाएगी, इससे पहले पूर्णिमा का यह स्नान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Open in App

भगवान जगन्नाथ यानी विष्णु के 8वें मानवरूपी अवतार भगवान कृष्ण को समर्पित पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आज रात लाखों श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जगन्नाथ पुरी में 'पूर्णिमा स्नान' का आयोजन किया गया है। इसके बाद ही भव्य रथ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। 

रात में पूर्णिमा स्नान

सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को मंदिर परिसर में ही धार्मिक स्नान कराया जाएगा। मंदिर के पवित्र कुएं में से जल लेकर इस विधि को संपूर्ण किया जाएगा। स्नान के बाद देवो-देवताओं को 'हाथी वेष' यानी हाथी के बड़े आकार जितने वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके बाद ही लाखों श्रद्धालुओं के लिए रात 7.30 बजे से 9.30 तक धार्मिक स्नान करने हेतु आयोजन किया जाएगा।

14 जुलाई से जगन्नाथ रथ यात्रा

किन्तु इस दौरान मंदिर के कानून को ध्यान में रखते हुए किसी को भी देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी। स्नान के बाद मूर्तियों को मंदिर के 'अनासार घर' में स्थापित कर दिया जाएगा। यहां से भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को सीधा रथ यात्रा के लिए यानी 14 जुलाई को ही बाहर लाया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान लाखों-करोड़ों भक्त देवी-देवताओं के भव्य दर्शन कर पाएंगे। 

सुरक्षा के इंतजाम

पूर्णिमा स्नान के लिए जगन्नाथ पुरी मंदिर की कमिटी द्वारा सुरक्षा के कई प्रबंध किए गए हैं। सभी जगहों पर पुलिस को तैनात किया गया है। भगवान जगन्नाथ समेत देवी सुभद्रा, भगवान बलभद्र की मूर्ति सुरक्षा और मंदिर में आए श्रद्धालुओं  की देखरेख का भी पूरा जिम्मा मंदिर की कमिटी ने लिया है। 

टॅग्स :भगवान कृष्णओड़िसारहस्यमयी मंदिरपूजा पाठपूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग