लाइव न्यूज़ :

सीता नवमी 2020: जीवन भर कष्ट सहने वाली माता सीता का ऐसे हुआ था जन्म, राजा जनक ने जोता था हल-पढ़े मां सीता की जन्म कथा

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 08:49 IST

Sita Birth Story: हिन्दू पंचांग के अनुसार, माता सीता का प्राकट्य त्रेतायुग में वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमाता सीता का विवाह राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम से हुआ था। राजा जनक की कोई संतान नहीं थी, माता सीता उनकी ज्येष्ठ पुत्री थीं।

श्रीराम की पत्नी और देवी सीता की जिंदगी से सभी को प्रेरणा मिलती है। माता सीता का त्याग और बलिदान वाला स्वरूप सभी के दिलों में हैं। राजा जनक की प्रथम पुत्री सीता को जानकी के नाम से भी जाना गया है। हर साल माता सीता का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। 

मान्यता है कि माता सीता इसी दिन राजा जनक को मिली थीं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना गया है। उनका विवाह राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम से हुआ था। विवाह के बाद दोनों को 14 साल का वनवास भी झेलना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं माता सीता के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा-

कब है सीता नवमी?

सीता नवमी 2020 का मुहूर्त

सीता नवमी मुहूर्त - सुबह 10:58 से दोपहर 01:38 बजे तक (2 मई 2020)

कुल अवधि - 02 घंटे 40 मिनट

नवमी तिथि प्रारंभ - दोपहर 01:26 बजे से (01 मई 2020)

नवमी तिथि समाप्त - सुबह 11:35 तक (02 मई 2020)

सीता जन्म की पहली पौराणिक कथा

माता सीता के जन्म को लेकर पौराणिक कथा प्रचलित हैं। कथा के अनुसार एक बार मिथिला राज्य में भयंकर सूखा पड़ गया था। जिसे देख राजा जनक बहुत परेशान थे। उस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्हें ऋषियों ने यज्ञ करने को कहा। यज्ञ के खत्म होने के बाद राजा जनक ने धरती पर हल भी चलाया।

मान्यता है कि जब राजा जनक हल चला रहे थे तभी अचानक उन्हें धरती में से सोने का संदूक मिला। संदूक में मिट्टी में लिपटी हुई एक सुंदर कन्या दिखी। राजा जनक ने उस कन्या को उठाकर हाथों में लिया। कन्या का स्पर्श होते ही उन्हें पिता प्रेम की अनुभूति हुई। राजा जनक की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने उस कन्या को अपनी पुत्री बनाने का निर्णय लिया और उसे 'सीता' का नाम दिया। 

टॅग्स :सीता देवीरामायणपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग